मीडिया सिटी में सत्ता परिवर्तन: प्रेम पाठक की छुट्टी, सुनील नामदेव बने नए अध्यक्ष, जांच के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

Woman Express
3 Min Read

रायपुर। पत्रकारों की आवासीय सोसाइटी छत्तीसगढ़ पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित (मीडिया सिटी) में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच शनिवार को बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। समिति के सदस्यों की विशेष बैठक में पारित संकल्प प्रस्ताव के तहत अध्यक्ष प्रेम पाठक को पद से हटाते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुनीता सिंह को कार्यकारी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement Carousel
image 262 768x576 1

पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दे पर कार्रवाई
बैठक में मौजूद सदस्यों ने आरोप लगाया कि समिति में पिछले कई वर्षों से आमसभा (AGM) आयोजित नहीं की गई। साथ ही सदस्यों को वित्तीय और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। सदस्यों का कहना था कि समिति के संचालन में पारदर्शिता की कमी लगातार बनी हुई थी, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

image 260 1024x458 1

पूर्व कार्यकाल की होगी स्वतंत्र जांच
बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए प्रेम पाठक के कार्यकाल में लिए गए वित्तीय, प्रशासनिक और अन्य निर्णयों की स्वतंत्र जांच कराने का निर्णय लिया गया। सदस्यों का मानना है कि जांच से समिति के संचालन से जुड़े कई मुद्दों पर स्पष्टता आएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

image 259

सुनीता तिवारी के आरोपों की भी होगी पड़ताल
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

image 261

मीडिया सिटी की राजनीति में नया मोड़
अध्यक्ष पद में बदलाव और जांच संबंधी प्रस्तावों के बाद मीडिया सिटी की आंतरिक राजनीति में नया मोड़ आ गया है। अब सभी की नजरें आगामी जांच प्रक्रिया और समिति की भावी कार्ययोजना पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पूरे घटनाक्रम का असर मीडिया सिटी की प्रशासनिक व्यवस्था और भविष्य की गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *