Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

CG News: ‘कलेक्टर-SP को साफ-साफ बता देना चाहता हूं …’, बेमेतरा में मुख्यमंत्री के सामने जिला प्रशासन पर भड़के विधानससभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Woman Express
Last updated: June 1, 2026 1:56 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Untitled design 2026 06 01T075937.975 11zon
SHARE

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बेमेतरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत में हुई कथित चूक को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया.

Advertisement Carousel
× Advertisement

सीएम साय का पीछे से किया स्वागत, रमन सिंह भड़के
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत और मंचीय व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती गई है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं था. मुख्यमंत्री का स्वागत पीछे की ओर से किया गया, जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी अगवानी और सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी.

कलेक्टर-SP को बोले- इस तरह की चूक स्वीकार्य नहीं है
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल और नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के कार्यक्रम में इस तरह की चूक स्वीकार्य नहीं है. डॉ. रमन सिंह की नाराजगी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने खुलकर देखने को मिली. उन्होंने प्रशासन को भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की नसीहत भी दी. घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

“ढाई घंटे में वैकल्पिक जगह तक नहीं ढूंढ पाए”
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह खुलकर नाराज नजर आए. तेज आंधी और बारिश के कारण कार्यक्रम बाधित होने के बाद उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौसम खराब होने के बाद भी प्रशासन समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका.

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के साथी यहां बैठे रहे, लेकिन प्रशासन ढाई घंटे तक कोई वैकल्पिक स्थान नहीं ढूंढ पाया. इतनी जानकारी भी शायद अधिकारियों को नहीं थी कि प्रदेश का पूरा नेतृत्व यहां मौजूद है.”

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ITR Return: इन पांच आय पर नहीं लगता Income Tax, रिटर्न भरने से पहले जान लें ये जरूरी नियम…..

July 9, 2024
digital rajsv
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार : सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा

August 3, 2026

CIMS में मानवता तार-तार: नवजात को लेकर फर्श पर लेटी रही प्रसूता, नर्स ने प्रसूता के साथ की बदसलूकी कहा-जाओ, पेट दर्द से कोई नहीं मरता

June 10, 2026
bds
NewsChhattisgarhEducation

छत्तीसगढ़ NEET UG काउंसलिंग 2026 शुरू, MBBS-BDS दाखिले के लिए आज से आवेदन…

August 9, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?