Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

शादी से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार : बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, 21 वर्षीय युवती की मौत, 5 घायल

Woman Express
Last updated: July 23, 2026 4:01 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Damaged car after a road accident 1784788136
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार
हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हिंदू होटल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि डौंडी नगर पंचायत के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ ग्राम चिपरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत
हादसे में 21 वर्षीय शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। शारदा बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं। हादसे से परिवार में मातम का माहौल है।

पांच घायल, अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा करेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

WhatsApp Image 2024 05 05 at 6.35.22 PM
Chhattisgarh

सड़क पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 10 गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

May 5, 2024
sun il namdev
Chhattisgarh

मीडिया सिटी में सत्ता परिवर्तन: प्रेम पाठक की छुट्टी, सुनील नामदेव बने नए अध्यक्ष, जांच के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

June 21, 2026
Untitled design 2026 06 22T083044.845
Chhattisgarh

CG News: असंतोष की चिंगारी या बगावत की शुरुआत? केशकाल में भाजपा के 6 पार्षदों के इस्तीफे की चर्चा से मचा हड़कंप

June 22, 2026

DMF मामले में ED का बड़ा एक्शन, राजनांदगांव में नाहटा-भंसाली समूह के ठिकानों पर रेड

August 13, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?