Advertisement Carousel

तीन शादियां, तीन तलाक! पवन कल्याण और रूसी मूल की अन्ना ने आपसी सहमति से खत्म किया 13 साल पुराना रिश्ता

Woman Express
4 Min Read

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण और उनकी रूसी मूल की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद आपसी समझ और सम्मान के साथ तलाक ले लिया है। पवन कल्याण ने कुल तीन शादियां की हैं और तीनों ही बार उनका तलाक हुआ है; हालांकि ताजा फैसले में उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे और अन्ना अपने बच्चों की खुशी और भलाई को हमेशा पहली प्राथमिकता देंगे।

​तीसरी बार तलाक पर बयान: शादी खत्म, लेकिन अच्छे दोस्त बने रहेंगे
तलाक के फैसले के बाद पवन कल्याण की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा साथ बिताने के बाद उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का निर्णय लिया है।

बयान के मुताबिक, भले ही उनकी शादी खत्म हो गई है, लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों- बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटे मार्क शंकर पवनोविच- के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बता दें कि पवन और अन्ना की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने 30 सितंबर 2013 को शादी कर ली थी।

​1997 में हुई थी पहली शादी: नंदिनी ने दर्ज कराया था बाइगैमी का केस
पवन कल्याण की पहली शादी साल 1997 में उनके फिल्मी डेब्यू के एक साल बाद परिवार की मर्जी से नंदिनी से हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के बीच रिश्ते खराब होने लगे।

नंदिनी से तलाक लिए बिना ही पवन अपनी को-स्टार रेनू देसाई के साथ लिव-इन में रहने लगे थे और 2004 में रेनू ने बेटे अकिरा नंदन को जन्म दिया। इसके बाद नंदिनी ने पवन के खिलाफ बाइगैमी कानून और आईपीसी की धारा 494 के तहत चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू व रेनू देसाई सहित अन्य परिजनों पर केस दर्ज कराया था। आखिरकार 2007 में पवन ने 5 करोड़ रुपये के गुजारा भत्ता के साथ नंदिनी से तलाक लिया।

​2009 में दूसरी शादी: तीन साल में ही रेनू देसाई से टूट गया था रिश्ता
नंदिनी से तलाक के बाद पवन कल्याण ने 28 जनवरी 2009 को रेनू देसाई से दूसरी शादी की, जिनसे उन्हें बेटी आध्या हुई। हालांकि, यह शादी भी महज तीन साल ही चल सकी और 2012 में दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्थिक तंगी के दौर में पवन द्वारा अपने भाई नागेंद्र बाबू की मदद करना इस तलाक की वजह बना, हालांकि दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की। तीन शादियों के टूटने पर पवन ने एक बार कहा था कि उनका शादी करने का इरादा नहीं था, लेकिन एक शादी नहीं चली इसलिए उन्हें दूसरी करनी पड़ी।

​फिल्मों के बाद राजनीति में कामयाबी: 2024 में बने आंध्र के डिप्टी सीएम
निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव के बावजूद पवन कल्याण ने राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 14 मार्च 2014 को जनसेना पार्टी का गठन किया था। साल 2024 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने टीडीपी (TDP) और भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा।

राज्य की 175 सीटों में से टीडीपी ने 135, जनसेना पार्टी ने 21 और भाजपा ने 8 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया, जिसके बाद चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री और पवन कल्याण राज्य के डिप्टी सीएम बने।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *