Advertisement Carousel

Gen-Z के बीच PM Modi का मेगा शो! ‘विकसित भारत’ पर युवाओं से सीधी बात, 6 हजार से ज्यादा युवा रहे मौजूद

Woman Express
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बड़ोदरा दौरे पर हैं. बड़ोदरा में आज पीएम मोदी का ‘मेगा शो’ है. पीएम मोदी यहां ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से सीधा संवाद किया है. इस कार्यक्रम में 6 हजार से ज्यादा युवा शामिल हुए हैं.

‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले साथियों के साथ मिलकर विकास और साझेदारी का जश्न मनाने का मौका है. यहां सब कुछ एक साथ आ रहा है. मैं आज आपके बीच ‘विकसित भारत’ की यात्रा को और तेज करने के लिए आया हूं.”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं वडोदरा के हर नागरिक को उस सेवा-भाव के लिए दिल से बधाई और सराहना देता हूं, जिसके साथ आपने पूरे शहर में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान चलाया. कल मैं एक वीडियो देख रहा था, और उसे देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ. इस साल लाल किले से मैंने ‘विकसित भारत’ के लिए ‘सप्तधारा’ यानी सात संकल्पों का आह्वान किया था. इन सात धाराओं में से एक है ‘गति शक्ति’.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *