Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

रांची में बारिश-आंधी का कहर! बच्चों से भरी बस पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बची मासूमों की जान

Woman Express
Last updated: September 25, 2026 5:14 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
ranchi bus accident
SHARE

रांची। राजधानी रांची में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश और शुक्रवार सुबह चली आंधी के बीच बड़ा हादसा टल गया। डोरंडा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी के पास बच्चों से भरी एक स्कूल बस पर अचानक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बस का अगला हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।

Advertisement Carousel
× Advertisement

बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एजी मोड़ के पास सड़क किनारे लगा एक बड़ा पेड़ तेज हवा के बीच अचानक बस के ऊपर गिर गया।

पेड़ को गिरता देखकर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस रोक दी। इससे बस में सवार बच्चों को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

JCB से हटाया गया पेड़, यातायात हुआ सामान्य
घटना की सूचना डोरंडा थाना पुलिस और रांची नगर निगम को दी गई। जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और रास्ता साफ कराया।

इसके बाद स्कूल बस को सुरक्षित तरीके से वहां से रवाना किया गया और यातायात सामान्य हो गया। पेड़ गिरने के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

बारिश-आंधी से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
रांची में लगातार बारिश और तेज हवाओं का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। शहर के कई स्कूलों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं, जिसके कारण बच्चों को बारिश के बावजूद स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।

तेज बारिश के कारण कई बच्चों के जूते और स्कूल ड्रेस भीगकर गंदे हो गए। मौसम को देखते हुए स्कूल प्रबंधन की ओर से बस चालकों को भी सावधानी और सतर्कता के साथ वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरने की इस घटना में स्कूल बस चालक समेत किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

igvk1
NewsChhattisgarhEducation

IGKV पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा: एंडोस्कोप कैमरे से प्रश्नपत्र की तस्वीरें लेने का आरोप, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

August 23, 2026
COVID death
National

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दोनों फेफड़े हो चुके थे खराब

July 10, 2026
1000549307
National

महाकाल दर्शन पर गया डॉक्टर परिवार, पीछे से फ्लैट में घुसे चोर; गैस कटर से काटा ताला

September 21, 2026

किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर किशोर दा को दी सुरों की श्रद्धांजलि,विनोद राठौड़ हुए सम्मानित,‘किशोर कुमार जैसा न कोई था न होगा’…

August 5, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?