Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

पुलिस को देखते ही तेज रफ्तार में भगाई कार, डिवाइडर से टकराते ही खुला गांजा तस्करी का राज

Woman Express
Last updated: September 22, 2026 5:16 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
gaanja taskar 2
SHARE

रायपुर. अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में माना कैंप थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 22 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार जब्त की है. जब्त गांजे की कीमत करीब 10.98 लाख रुपए और कार समेत कुल जब्त माल की कीमत 13.48 लाख रुपए बताई गई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात करीब 11.45 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर माना कैंप पुलिस ने मछली मार्केट के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान पुलिस ने एक अल्टो कार क्रमांक सीजी 04 एनएन 6018 के चालक को रुकने का इशारा किया. चालक ने रुकने के बजाय कार तेज गति से भगाने का प्रयास किया. इस दौरान कार अन्य वाहन और हाट बाजार के पास डिवाइडर से टकराकर रुक गई.

कार में मिले 11 पैकेट
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया. पूछताछ में चालक की पहचान राजेन्द्र यादव (निवासी डिपरापारा, सोनासिल्ली, पिथौरा, महासमुंद) के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक आरोपी पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब देता रहा. कार की डिक्की की तलाशी लेने पर गांजे की गंध आई. गवाहों की मौजूदगी में डिक्की की तलाशी ली गई तो उसमें दो सफेद-पीले रंग के बैग मिले. दोनों बैगों के अंदर खाकी रंग के टेप से पैक किए गए 11 पैकेट मिले.

जांच में पैकेटों में कुल 21.964 किलो गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा से गांजा लाकर दुर्ग में बिक्री के लिए ले जाने की बात पुलिस को बताई. पुलिस ने गांजा और परिवहन में इस्तेमाल अल्टो कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज किया. आरोपी को 20 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

VISHHNU
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर: सीएम साय बोले- पर्यटन, जल संसाधन और वन विभाग मिलकर करेंगे कार्य

April 12, 2025
maya
Chhattisgarh

नक्सल प्रभावित क्षेत्र ,सुकमा की आदिवासी बेटी माया कश्यप बनीं डॉक्टर ,अब अपने जिलेवासियों की करेंगी सेवा

August 5, 2024
Kinnar Tannu Khan Murder 1784621448
Chhattisgarh

बिलासपुर में किन्नर की हत्या : पिकनिक मनाने के दौरान विवाद के बाद सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

July 21, 2026

साय कैबिनेट ने 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी, 7.5 लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

August 6, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?