रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। ED ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर (ADM) चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। विशेष अदालत ने उन्हें 6 दिन की ED रिमांड पर भेजा है।

ADM की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को सख्त रुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी व्यक्ति के अपराध में शामिल पाए जाने पर जांच होगी और दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ED की जांच में सामने आई WhatsApp चैट
मामले की सुनवाई के दौरान ED ने अदालत के सामने ADM चेतन बरघोरिया
और उत्कर्ष चंद्राकर के बीच हुई WhatsApp चैट का हवाला दिया। इसके बाद अदालत ने ADM को छह दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया।
CM साय बोले- कानून अपना काम करेगा
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि सरकार अपराध के मामलों में किसी के साथ नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसकी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
CGPSC मामले में ED की हालिया कार्रवाई के बाद जांच का दायरा और आगे बढ़ने की संभावना को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई और अदालत की आगे की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं।
