Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

विजयादशमी मे शस्त्र पूजा के दौरान AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, IPS अंकिता शर्मा का मामला चर्चा में…

Woman Express
Last updated: October 22, 2026 3:30 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
ankita 2
SHARE
ankita 1

SP Ankita Sharma AK-47 Firing: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में विजयादशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजा के दौरान महिला एसपी अंकिता शर्मा और एएसपी द्वारा एके-47 से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संज्ञान लेने की बात कही है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा मुश्किल में आ गई हैं। पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा’ के दौरान महिला आईपीएस अधिकारी और जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने एके-47 राइफल से हवा में फायरिंग की थी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस घटना के सामने आने के बाद महकमे में अनुशासन और सुरक्षा के तौर-तरीकों को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

ankita

दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान का है वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव शहर की पुलिस लाइंस में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस के हथियारों और वाहनों की विधि-विधान से पूजा की गई। इसी बीच, साड़ी पहनी हुई एसपी अंकिता शर्मा हाथ में खतरनाक ऑटोमैटिक हथियार एके-47 थामे नजर आईं और उन्होंने हवा में गोलियां दागीं। उनके अलावा राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भी एके-47 से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की राय
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग एसपी अंकिता शर्मा का बचाव करते हुए इसे सिर्फ एक पारंपरिक रस्म बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने उनके द्वारा हथियार संभालने और सार्वजनिक रूप से फायरिंग करने के तरीके पर तीखे सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस बल के जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों से अनुशासन की उम्मीद की जाती है।

कई अन्य जिलों में भी हुई ऐसी घटनाएं
यह मामला सिर्फ राजनांदगांव तक ही सीमित नहीं है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर कई अन्य जिलों के वीडियो भी सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, कबीरधाम और बस्तर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी पुलिसकर्मियों द्वारा पूजा के बाद हथियारों से फायरिंग करने के वीडियो शेयर किए गए हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गए हैं।

सरकार ने लिया मामले का संज्ञान
जब मीडिया ने राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा से जुड़े इस वायरल वीडियो के बारे में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार इस पूरे मामले का संज्ञान लेगी। फिलहाल, वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में खुसबुगाहट तेज हो गई है और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

TAGGED:# AK-47 Firing#chhatisgarh#SP Ankita Sharma's#Vijayadashami in Rajnandgaon
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

naveen tomar
Chhattisgarh

100 करोड़ के कथित आबकारी घोटाले में बड़ा अपडेट! नवीन प्रताप सिंह तोमर को SC से राहत

September 22, 2026
OP
NewsChhattisgarh

BJP ने बनाई Gen Z आउटरीच टीम, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भी टीम का हिस्सा

August 22, 2026
sukhbir badal
NewsNational

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी ने हमलावर को दबोचा

August 13, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 10 12T112452.798
Chhattisgarh

जहां क्लासरूम में पसरा सन्नाटा, वहां हर महीने खर्च हो रहे 6 लाख! समेली के स्कूल की हैरान करने वाली तस्वीर

October 12, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?