Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

रायपुर में दिखे ‘सिक्कों वाले गणेश’! 50 हजार से ज्यादा Coins से तैयार हुई बप्पा की अनोखी प्रतिमा, देखने उमड़ी भीड़

Woman Express
Last updated: September 15, 2026 2:20 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
ganesh ji 150kb 1536x852 1
SHARE

रायपुर. गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर में इस बार भक्ति और कला का एक बेहद अनोखा रूप देखने को मिल रहा है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में जहां पारंपरिक और आधुनिक थीम पर भव्य पंडाल सजाए गए हैं, वहीं देवपुरी इलाके में स्थापित ‘सिक्कों वाले गणेश जी’ इन दिनों लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

श्री शिव शक्ति युवा समिति, देवपुरी द्वारा स्थापित इस दिव्य प्रतिमा को बनाने में 50 हजार से असली सिक्कों का उपयोग किया गया है. इस अनोखी प्रतिमा की शिल्पकारी ने देखने वालों को हैरान कर दिया है. समिति के अनुसार, प्रतिमा के अलग-अलग अंगों को अलग-अलग मूल्यवर्ग के सिक्कों से बेहद खूबसूरती से गढ़ा गया है.

कहां लगाए गए कौन से सिक्के
मुख और धोती में 1 रुपए और 2 रुपए के सिक्कों से सजाई गई है. सूंड और कान में 5 रुपए के सिक्कों का उपयोग कर तैयार किए गए हैं. वहीं मुकुट में 10 रुपए और 20 रुपए के सिक्कों से भव्य रूप दिया गया है.

15 दिन की मेहनत और जन-सहयोग से तैयार हुए प्रतिमा
समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि इस सृजनात्मक कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में करीब 15 दिन का समय लगा. इतने सारे सिक्के जुटाना आसान नहीं था, जिसके लिए बैंक, स्थानीय दुकानों और आसपास के रहवासियों से मदद ली गई. समिति के सदस्यों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले के लोगों ने इसमें अपना सहयोग दिया है. परिणाम यह है कि देवपुरी स्थित इस पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

विसर्जन के बाद सिक्कों का क्या होगा?
इस सृजन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि उत्सव और विसर्जन के पश्चात इन सिक्कों का क्या किया जाएगा? क्या इन सिक्कों को विसर्जित किया जाएगा, इन्हें निकालकर जरूरतमंदों में बांटा जाएगा या फिर किसी मंदिर में दान स्वरूप अर्पित किया जाएगा?

इस पर श्री शिव शक्ति युवा समिति का कहना है कि फिलहाल उन्होंने इस विषय पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है. जल्द ही समिति के सभी पदाधिकारी बैठकर इस पर चर्चा करेंगे और सर्वसम्मति से आगे का फैसला लेंगे.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 07 29T100114.956 11zon
Chhattisgarh

CG News: शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर जताया विरोध, व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन की चेतावनी

July 29, 2026
webp 56
Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में Swine Flu की दस्तक से हड़कंप! मौत के बाद मृतक की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव, युवक भी संक्रमित

September 15, 2026
RAIPUR
Chhattisgarh

यातायात डीएसपी ने 2 ट्रैफिक पुलिस का कटा चालान: ड्यूटी के दौरान बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक, दोगुना फाइन वूसला

June 4, 2024
MAHTARI VANDAN YOJANA
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

Chhattisgarh :CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना, महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी

July 11, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?