Bilaspur: धूमा में NH-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिरगिट्टी थाना पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
NH-49 पर चार घंटे चक्काजाम करने के मामले में FIR दर्ज
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या के विरोध में हाईवे पर चक्काजाम किया था. प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाइश देकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने आवागमन बाधित करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.








