Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

USTR में शिकार का खतरनाक तरीका! जंगली सूअर के लिए बिछाए पोटाश बम, 2 आरोपी गिरफ्तार

Woman Express
Last updated: October 3, 2026 3:21 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
jungle shikaar
SHARE

गरियाबंद/धमतरी : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार के लिए विस्फोटकों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद एंटी-पोचिंग यूनिट ने कार्रवाई तेज कर दी है। टाइगर रिजर्व की टीम ने छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से लगे चिखलापानी क्षेत्र में पोटाश बम का इस्तेमाल कर जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में नबरंगपुर जिले के दो लोगों को पकड़ा है। मौके से 13 जिंदा पोटाश बम, टंगिया, चाकू, हंसिया और कट्टा सहित शिकार में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए।

Advertisement Carousel
× Advertisement

मामला 29 सितंबर 2026 को रिसगांव परिक्षेत्र के RF कक्ष क्रमांक 254 और 255 के पास चिखलापानी क्षेत्र में सामने आया। मैदानी सूचना के आधार पर USTR की टीम ने नबरंगपुर जिले के खिलौली गांव निवासी करीब 50 वर्षीय नरसिंह और करीब 22 वर्षीय मान सिंह को पकड़ा। दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश और जांच जारी है। विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराने वाले कोंडागांव जिले के कोहराबेड़ा निवासी भारत पिता रामजी राठौर को स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों के कारण गिरफ्तारी के बजाय BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया गया है।

जांच में दोनों आरोपियों को कथित तौर पर विस्फोटक का इस्तेमाल कर जंगली सूअर का शिकार करने और उसके शव को काटने की स्थिति में पकड़ा गया। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत POR क्रमांक 70/22, दिनांक 29 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को 1 अक्टूबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नगरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

वन्यजीवों के साथ गश्ती दलों के लिए भी खतरा
USTR के अनुसार पोटाश बम का इस्तेमाल बेहद गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे विस्फोटक वन्यजीवों के निगलने या सक्रिय होने पर फट सकते हैं और पारंपरिक शिकार के तरीकों की तुलना में अंधाधुंध चोट और मौत का कारण बन सकते हैं। इससे दूसरे वन्यजीवों, मवेशियों तथा जंगल और पुलिस की गश्ती टीमों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा होता है।

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

snake kaichar maut
Chhattisgarh

सैकड़ों सांपों को बचाने वाला Snake Catcher खुद नहीं बच सका! रेस्क्यू के दौरान डसा सांप, इलाज के दौरान मौत

September 12, 2026
shyam
NewsChhattisgarhPolitics

हिड़मा को लेकर छिड़ी सियासी जंग, स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व CM पर साधा निशाना

August 24, 2026
mantralaya 3
Chhattisgarh

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत! आरक्षित पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिले तो सामान्य अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

September 28, 2026
webp 20
Chhattisgarh

Reservation पर रामदास आठवले का बड़ा बयान- ‘जातिवाद खत्म करो, हम आरक्षण छोड़ने को तैयार’; छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत

September 9, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?