Priyanka Gandhi: कांग्रेस (Congress) ने रायबरेली (Rae Bareli) और अमेठी (Amethi) सीटों पर प्रत्याशियों का नाम घोषणा शुक्रवार सुबह-सुबह कर दी। रायबरेली से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा (KL Sharma) को टिकट दिया है। इसी के साथ ही इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के चुनाव लड़ने पर विराम सग गया। अपने चुनाव नहीं लड़ने पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन भी सामने आया है। अपनी दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि किसी को संचालन भी तो करना है। पार्टी ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है। शर्मा राइट चॉइस है।
अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर अपने चुनाव नहीं लड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि किसी को संचालन भी तो करना है…’. प्रियंका ने अमेठी से केएल शर्मा को सही च्वाइस बताया और कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं। उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की पूरी जानकारी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि -किशोरी लाल शर्माजी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है. अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे. उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल हैं।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा,’आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा।
अमेठी से चुनाव लड़ने के थे कयास
बता दें कि प्रियंका गांधी के अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना थी। हालांकि आज जारी लिस्ट में उनका नाम नहीं था। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है।








