Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

‘Jitu Patwari के विवादित बयान पर इमरती देवी का पलटवार: कहा- PCC चीफ पर दर्ज कराएंगे FIR’ वे माफी मांगेंगे, तब भी हम नहीं बदलेंगे

Woman Express
Last updated: May 3, 2024 12:36 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Jeetu Patwari Imarti Devi
SHARE

अशोकनगर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) अमर्यादित और अशोभनीय बयान पर घिरते नजर आ रहे है। इस मामले में पूर्व मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा लेने की बात कही है। साथ ही इमरती ने स्पष्ट कहा कि इसकी शिकायत SP से करने जा रही हूं, अब अगर वे माफी भी मांगते है, तब भी हम नहीं बदलेंगे।

Advertisement Carousel
× Advertisement

दरअसल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वायरल हो रहे इमरती देवी के ऑडियो पर कहा था कि ‘देखो ऐसा है, अब इमारती जी का रस खत्म हो गया है, जो अंदर चासनी होती है, उनके लिए अब मैं कुछ बात नहीं’ कर रहा। इस पर अब पूर्व मंत्री इमरती देवी का बयान सामने आया है। उन्होंने अशोकनगर में मीडिया से बाचतीत की और निंदा करते हुए एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

कांग्रेस को सद्बुद्धि दे
इमरती देवी ने कहा कि “आपने कई बार सुना है मैं तो ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि कांग्रेस के लोगों को सद्बुद्धि दे। कभी दिग्विजय सिंह टचिंग माल, कभी कमलनाथ आइटम बोलते हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रस निकल गया बोलते हैं। कांग्रेस के लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए, बाबा साहब के संविधान से ही सभी महिलाएं बाहर निकली हैं। जबकि मैं तो SC समाज की महिला हूं।

इमरती ने की इस्तीफे की मांग
पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर एससी समाज की महिलाओं के साथ इतना गलत व्यवहार कांग्रेस कर सकती है, तो यह उनके लिए अच्छी बात नहीं है। मैं तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी से यह कहना चाहती हूं, निवेदन करना चाहती हूं कि आपने जो प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऐसे प्रदेश अध्यक्ष से उन्हें इस्तीफा ले लेना चाहिए, जो महिलाओं के बारे में इस तरह से बोलते हैं। मैं घरेलू महिला नहीं हूं, मैंने लंबे समय राजनीति की है और आज से नहीं बहुत पहले से कर रही हूं। मैं तीन बार मंत्री और चार बार विधायक रही हूं। उन्हें इस तरीके की बात नहीं करना चाहिए।

भाजपा नेत्री इमरती ने कहा कि अगर जीतू पटवारी माफी भी मांग लेंगे तब भी मैं नहीं मानूंगी। ऐसी कोई बात होती है क्या कि पहले जूते मारो और फिर माफी मांग लेते हैं। इसका कोई मतलब थोड़ी है। मैं SC की महिला और नेता भी हूं, मैं राजनीति भी करती हूं।

TAGGED:Jitu Patwari
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Abhijeet dipke 1
National

‘अमित शाह इस्तीफा दें’, राहुल गांधी का अभिजीत दीपके ने किया समर्थन, बोले- छात्रों पर बल प्रयोग…

July 31, 2026
tejpal
NewsNational

तहलका के संस्थापक तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, रेप केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 10 साल की सजा, लाखों का जुर्माना…

August 6, 2026
Air india Flight 1
National

300 फीट नीचे आई Air India की फ्लाइट, 24 यात्री घायल; अब पायलट के ड्रग टेस्ट में मिला साइकोएक्टिव पदार्थ

September 4, 2026
ram
National

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आरोपी अविनाश के ठिकाने से मिला ‘रामराज्य कोष’ लिखा बक्सा, SIT की जांच तेज

July 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?