Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

भारत की पहली महिला रेसलर Hamida Banu को समर्पित आज का Google Doodle, यहां जाने आखिर कौन थी हमीदा…

Woman Express
Last updated: May 4, 2024 1:23 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
image 2024 05 04T130702.320
SHARE

Google Doodle Hamida Banu: भारत में कुश्ती का खेल हमेशा से काफी लोकप्रिय रहा है. आज ओलिंपिक से लेकर लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में भारत के पास कुश्ती के मेडल है. लेकिन पहले यह सिर्फ पुरुषों का खेल माना जाता था. महिलाएं कुश्ती नहीं किया करती थीं. कोई सोचता तक नहीं था कि महिलाएं पहलवानी कर सकती हैं. उस जमाने में यूपी की हमीदा बानो ने रेसलिंग में अपना नाम बनाया. उन्हें भारत की पहली महिला रेसलर भी माना जाता है. कुश्ती के आखड़े में कोई पुरुष भी उनके सामने नहीं टिक पाता था. गूगल ने 4 मई 2024 को भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानू को समर्पित करते हुए डूडल बनाया है. इस मौके पर आइए जाने उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें…

Advertisement Carousel
× Advertisement

हमीदा को कोई पुरुष नहीं हरा पाया (Google Doodle Hamida Banu)
हमीदा बानो ने 1940 और 1950 के दशक में पुरुषों की चुनौती देते हुए कहा था कि जो मुझे दंगल में हरा देगा मैं उससे शादी कर लूंगी. पहला कुश्ती मैच जिसने हमीदा को सही मायनों में पहचान दिलाई, वह 1937 में लाहौर के फिरोज खान के साथ था. हमीदा ने उस मैच में फिरोज को चित कर दिया. खान के लिए यह आश्चर्य की बात थी कि वह महिला से कैसे हार सकते हैं. इसके बाद हमीदा काफी फेमस हो गईं. फिर उन्होंने एक सिख और कोलकाता के एक अन्य पहलवान खड़ग सिंह को हराया. इन दोनों को हमीदा से शादी करने के लिए चुनौती दी थी.

22

डाइट सुनकर हो जाएंगे हैरान
यूपी के मिर्जापुर में जन्मीं हमीदा बानो की डाइट ही बड़े बड़ों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमीदा बानो की हाइट 5 फीट 3 इंच थी और उनका वजन 107 किलो था. कहते हैं कि वो रोजाना 6 लीटर दूध, पौने तीन किलो सूप, सवा दो लीटर फलों का जूस पीती थीं. इसके साथ ही एक मुर्गा, एक किलो मटन, 450 ग्राम मक्खन, 6 अंडे, लगभग एक किलो बादाम, 2 बड़ी रोटियां और 2 प्लेट बिरयानी खाती थीं. दिन के 24 घंटों में वह 9 घंटे सोती थीं और 6 घंटे एक्सरसाइज करती थीं और बाकी समय खाती रहती थीं.

WhatsApp Image 2024 05 04 at 11.35.53 AM

लोगों का भ्रम किया दूर
उस समय लोगों को लगता था कि डमी पहलवान के खिलाफ उतरकर हमीदा जीत हासिल करती हैं. लेकिन जल्द ही लोगों का भ्रम दूर भी हो गया. हमीदा ने 1954 में रूस की वीरा चस्तेलिन को एक मिनट से भी कम समय में पछाड़कर सभी को चकित कर दिया. छोटे गामा नाम के मशहूर पहलवान ने आखिरी समय में हमीदा से लड़ने से मना कर दिया था. वीरा को चित करने के बाद हमीदा ने यूरोप जाकर लड़ने का फैसला किया. यहीं से उनका करियर ग्राफ नीचे की तरफ गिरने लगा।

hamida banu google doodle

कोच के साथ अलगाव ने खत्म किया करियर
हमीदा बानो ने भारत में मिली सफलता के बाद फैसला किया था कि वह यूरोप जाकर लड़ेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. हमीदा अचानक रेसलिंग की दुनिया से गायब हो गईं. ऐसा कहा गया कि हमीदा के कोच सलाम पहलवान को रेसलर का यूरोप जाने का फैसला पसंद नहीं आया. हमीदा बानो के गोद लिए हुए बेटे मोहम्मद शेख ने बताया कि हमीदा को रोकने के लिए उन्हें बहुत पीटा जाता था. हमीदा के पैर टूट गए थे. इसके बाद वह रेसलिंग की दूनिया में लौट नहीं पाईं. हमीदा बानो ने साल 2006 में लाहौर में आखिरी सांस ली.

TAGGED:Hamida Banu
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Kurukshetra Prisoner Escape 1788601528
National

कुरुक्षेत्र अस्पताल से कैदी के फरार होने से हड़कंप, टॉयलेट गया था… लौटकर नहीं आया, CCTV में कैद हुई करतूत

September 5, 2026

एक विदेशी महिला का दावा किफायती पढ़ाई, अच्छा हेल्थकेयर और स्वादिष्ट खाना…, इन 10 चीजों में सबसे बेहतर है भारत

May 6, 2025
Kisan Mahapanchayat
National

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली की ओर बढ़ रहा किसानों का हुजूम, शंभू बॉर्डर सील, क्या है इनकी मांग?

July 21, 2026
simdega
National

नौकरी चाहिए तो पहले दो पैसे! सिक्योरिटी मनी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सिमडेगा पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

September 11, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?