Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NationalNewsPolitics

GST Reforms: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई से मुक्ति के दिए गुरु मंत्र, कहा – कांग्रेस अपने समय में जीएसटी लागू करना असंभव मानती थी, लेकिन अब मोदी सरकार के सुखद परिणाम … 

Woman Express
Last updated: September 4, 2025 3:19 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
SITA 3
SHARE

दिल्ली : – इस माह कई उपभोक्ता वस्तुए सस्ती हो जाएँगी। मोदी सरकार ने दीपावली के पहले ही कई सौगातें दी है। इसका खुलासा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को जमकर कोसा। निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘क्या कांग्रेस पार्टी तंबाकू और गुटखे पर पांच प्रतिशत कर की मांग कर रही है? कांग्रेस पार्टी चाहती है कि हम इसे पांच प्रतिशत पर दें। कांग्रेस पार्टी अपने समय में जीएसटी को लागू करना असंभव मानती थी। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में दूसरी पीढ़ी के सुधार लागू किए हैं, ताकि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों पर राहत मिले।

Advertisement Carousel
× Advertisement
SITA 1

जीएसीटी सुधार पर कांग्रेस पार्टी के तंज पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समय जीएसटी को लागू करना असंभव मानती थी, लेकिन मोदी सरकार ने न केवल इसे सफलतापूर्वक लागू किया, बल्कि अब आम लोगों पर बोझ कम करने के लिए दूसरे चरण के सुधारों के साथ इसे आगे बढ़ा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘क्या कांग्रेस पार्टी तंबाकू और गुटखे पर पांच प्रतिशत कर की मांग कर रही है? कांग्रेस पार्टी चाहती है कि हम इसे पांच प्रतिशत पर दें। कांग्रेस पार्टी अपने समय में जीएसटी को लागू करना असंभव मानती थी। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में दूसरी पीढ़ी के सुधार लागू किए हैं, ताकि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों पर राहत मिले।’

सीतारमण ने कहा कि जीएसटी सुधार अनुपालन को आसान बनाकर एमएसएमई और श्रम-प्रधान उद्योगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि वह लोगों को लाभ पहुंचाने वाले उपायों का समर्थन करती है या विरोध। इन सुधारों से एमएसएमई और श्रम-प्रधान इकाइयों को भी राहत मिलेगी, जिससे अनुपालन आसान होगा। कांग्रेस को तय करना चाहिए कि वह लोगों के हित में मुद्दों पर विरोध करना चाहती है या समर्थन। जनता आपको बेनकाब कर देगी।

जीएसटी दरों में व्यापक कटौती की घोषणा
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आवश्यक वस्तुओं, ऑटोमोबाइल, कृषि इनपुट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला पर जीएसटी दरों में व्यापक कटौती की घोषणा की। 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दरों को समाप्त करने का फैसला किया गया। बैठक में जीएसटी दरों को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब में तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया गया।

जीएसटी सुधार के फायदे
आवश्यक वस्तुओं के मामले में दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कीमत अब कम होगी। हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप बार, टूथब्रश और शेविंग क्रीम जैसे उत्पाद, जिन पर पहले 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब 5 प्रतिशत के दायरे में आ जाएंगे। सीतारमण ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी को पूरी तरह से हटाने की घोषणा की। किसानों और कृषि क्षेत्र को इन सुधारों से काफी लाभ होगा, क्योंकि ट्रैक्टर के टायर और पुर्जे, जिन पर पहले 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब केवल 5 प्रतिशत की दर से कर लगेगा, जबकि ट्रैक्टरों पर भी कर की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी जाएगी।

TAGGED:CONGRESSNEW DELHINIRMALA SITARAMANVITT MANTRI
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

rahul priyanka 2024 04 cee1cd7cfb4770f402c8a532c4b18133
National

गांधी परिवार का गढ़, 31 सालों तक राज… अमेठी में बनने जा रहा इतिहास, अब 25 साल में पहली बार हो गया यह ‘काम’

May 3, 2024
nida khan
National

नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, 17 गवाह, डिजिटल सबूत और 1500 पन्नों की चार्जशीट, क्या-क्या मिला?

May 23, 2026
NEET UG
NewsNational

NEET UG परीक्षा पास कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, STF ने तीन को दबोचा, पढ़े किस तरह चल रहा था पूरा खेल

May 5, 2025
WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.19.58 AM
National

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी आसिफ गिरफ्तार

September 22, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?