Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

दिल्ली में बैठा भगवान जगन्नाथ का बेटा ही करेगा काम…PM मोदी ने ओडिशा में भरी हुंकार, कांग्रेस-BJD को घेरा

Woman Express
Last updated: May 6, 2024 12:36 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
PM Modi 35 2024 05 80315f841108a0fc5c31641568824fea
SHARE

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पीएम मोदी ने आज यानी सोमवार को ओडिशा के बरहमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा को जल्द ही पहली बार ‘डबल इंजन’ सरकार मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेडी नेताओं ने ओडिशा को लूटा. ओडिशा को पहले कांग्रेस ने और फिर बीजेडी नेता ने लूटा. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में जो भगवान जगन्नाथ का जो बेटा बैठा है न, वह जरूर काम करेगा.’

Advertisement Carousel
× Advertisement

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं. एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है. और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है. मैं आज ओडिशा भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. ओडिशा भाजपा ने, ओडिशा की आकांक्षाओं को, यहां के युवा सपनों को ध्यान में रखते हुए, यहां की बहनों-बेटियों के सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत ही विजनरी संकल्प पत्र जारी किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आप जानते हैं कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है. इसलिए, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे. ये मोदी की गारंटी है. 4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है. आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा. 10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा. मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं.’

उन्होंने कहा, ‘ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है. केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये ओडिशा को दिए. वो पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई. मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है. मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन BJD सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है. आज ओडिशा में जो सरकार है, उसे महिलाओं के हितों की कोई परवाह ही नहीं है. केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है. आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ओडिशा सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी ताला लगा दिया’

TAGGED:NEW DELHI
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 07 13T213248.783 converted from jpg
National

जुमे की नमाज पर अटका भोजशाला विवाद, वैकल्पिक जगह पर नहीं बनी बात, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

July 24, 2026
pawan yadav
National

घर से किसके बुलावे पर निकले थे पवन यादव? गोलीकांड के बाद भाई के बयान ने खड़े किए बड़े सवाल, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 16, 2026
chatra police 1791794680059 v
National

होटल के पास पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा संदिग्ध, तलाशी में देशी कट्टा और गोलियां मिलीं

October 12, 2026
Mamata Banerjee 1 1
National

ममता बनर्जी को एक और झटका, कोलकाता में FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

June 13, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?