Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

ममता बनर्जी को एक और झटका, कोलकाता में FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

Woman Express
Last updated: June 13, 2026 10:27 am
Woman Express
Share
2 Min Read
Mamata Banerjee 1 1
SHARE

FIR filed in Kolkata: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के कोलकाता के हेयर स्ट्रीट स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज हुई है. ममता बनर्जी को यह झटका उस दौरान लगा है, जब उनकी पार्टी के कई नेता बगावत कर गए हैं. आज ही लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मिलाकर 19 सांसदों की लिस्ट सामने आई है, जिन्होंने ममता बनर्जी का साथ छोड़ने का फैसला लिया है. अब ममता बनर्जी के खिलाफ 2026 विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक भाषण में सांप्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में ये शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

ममता बनर्जी पर एक संकट टलता नहीं, कि दूसरा आ जाता है. बंगाल की सत्ता से बाहर होने के बाद टीएमसी के कई नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है. चार दिनों के अंदर 4 राज्यसभा सांसद भी इस्तीफा दे चुके हैं. वहीं 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है.

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणियों से सांप्रदायिक नफरत भड़की. यह मामला BNS की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 के तहत हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने ‘ज़ीरो FIR’ दर्ज की है और मामले को हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिया है.

क्या बोलीं थी ममता?
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान मंच से कहा था, “हम हैं, इसीलिए आप सब सुरक्षित हैं. अगर हम यहां न होते, तो जब कोई खास समुदाय एक गुट बनाकर आपको घेरता, तो वे आपको एक सेकंड में खत्म कर देते.” इस बयान पर अब शिकायत दर्ज हुई है. इससे पहले ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुकी है.

TAGGED:CG NEWS
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

शुरू होंगे ग्रीष्मकालीन दर्शन,भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली मंदिर के लिए हुई रवाना, 18 मई को खुलेंगे कपाट

May 16, 2025
k 4
National

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

August 1, 2026
Swatantra Bhardwaj arrested
National

स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से राहत! 3 हफ्ते की Interim Bail मंजूर, मारपीट केस में जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

September 15, 2026
qkivs218 supreme
NewsNational

Jantar-Mantar Protest Case: 129 FIR खत्म, अनुच्छेद 142 से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; CJP का दिल्ली मार्च टला

September 1, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?