Single Post Advertisement

MP Police Transfer: आधी रात को बदली पुलिस महकमे की तस्वीर, हरदा, पन्ना और बैतूल को मिले नए पुलिस अधीक्षक

Woman Express
2 Min Read

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया. 12 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP), पुलिस उप महानिरीक्षक समेत कई पदों में बदलाव किया गया है. ट्रांसफर आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया गया है.

पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला
अंकित जायसवाल (2017 बैच) को हरदा जिला पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इससे पहले भोपाल में रेल पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे. अमित सक्सेना (2017 बैच) को बैतूल जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वे वर्तमान में भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) के पद पर पदस्थ हैं. वहीं, सव्यसाची सराफ (2017 बैच) को पन्ना जिले का एसपी बनाया गया है. इससे पहले सराफ इंदौर साइबर पुलिस अधीक्षक थे.

image 5

दीपक कुमार शुक्ला (2014 बैच) को उज्जैन विसबल 32वीं वाहिनी सेनानी के पद से स्थानांन्तरित करते हुए नर्मदापुरम का जिला अधीक्षक बनाया गया है. उज्जैन आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ पुलिस अधीक्षक से ट्रांसफर करते हुए आलीराजपुर जिले का एसपी बनाया गया है.

रघुवंश कुमार सिंह PHQ भेजा गया
भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है. साईंकृष्ण एस थोटा (2014 बैच) को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *