Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद, जीतू पटवारी के खिलाफ यादव समाज ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Woman Express
Last updated: October 4, 2026 3:58 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
INDORE 1
SHARE

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। हाल ही में टीकमगढ़ में हुई एक आपराधिक घटना को लेकर जीतू पटवारी द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज यादव समाज के लोगों ने इंदौर में मोर्चा खोल दिया है। समाज के प्रतिनिधियों ने रीगल चौराहा स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर साइबर क्राइम ब्रांच में ज्ञापन सौंपा और पटवारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

वारदात को भ्रामक तरीके से पेश करने और समाज पर आरोप लगाने का दावा
यादव समाज और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव का आरोप है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टीकमगढ़ की घटना को सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत तरीके से प्रचारित किया है। उनका कहना है कि इस पोस्ट के जरिए जीतू पटवारी ने यादव समाज और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

उग्र आंदोलन और प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की दी चेतावनी
ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधियों ने साइबर पुलिस से मांग की है कि भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के मामले में जीतू पटवारी पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो यादव समाज पूरे प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मामले में कड़ी चेतावनी देते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन की बात कही है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

owaisi
MADHYA PRADESH

भोपाल में ओवैसी की सभा से पहले बड़ा सियासी सवाल! तौकीर निजामी बोले- ‘मुस्लिम विधायकों के सामने कौन लड़ेगा?’

September 14, 2026
Barwani Raid
NewsMADHYA PRADESH

सेंधवा में ED का बड़ा एक्शन! तायल परिवार के घर और कारोबार पर छापेमारी, पुराने लोन घोटाले की फिर खुली फाइल?

September 9, 2026
UJJAIN RISHVT NEWS
NewsMADHYA PRADESH

Madhya Pradesh : बंटवारा आदेश के बदले 15 हजार रुपये प्रति बीघा मांगने का आरोप, तहसीलदार के खिलाफ लोकायुक्त पहुंचा किसान

August 14, 2026
MAIHAR 2
MADHYA PRADESH

पुरानी जमीन को लेकर फिर भिड़े दो परिवार! पिता-पुत्र पर हमला, कुल्हाड़ी से वार का आरोप; एक गिरफ्तार

September 18, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?