राजस्थान के बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद छह महिलाओं की किडनी फेल, मचा हड़कंप; सभी महिलाओं ICU में चल रहा इलाज

rajesthan

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद छह महिलाओं की तबीयत गंभीर हो गई।


राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज के बाद अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भी सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां सी-सेक्शन के बाद छह महिलाओं की हालत अचानक खराब हो गई। सभी महिलाओं की किडनी प्रभावित हुई है और उनका डायलिसिस किया जा रहा है। मरीजों को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि एक महिला वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *