रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत काम करने वाली रसोइयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में रसोइया मानदेय की दूसरी किश्त के रूप में 68 करोड़ 85 लाख 28 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। इस राशि का पुनर्बंटन प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए किया गया है।

दूसरी किश्त के लिए जारी हुई राशि
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी राशि का उपयोग प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के मानदेय के भुगतान के लिए किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए पुनर्बंटन आदेश भी जारी किया है।
33 जिलों की रसोइयों को मिलेगा लाभ
जारी की गई राशि प्रदेश के सभी 33 जिलों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए निर्धारित की गई है। विभाग के निर्देश के अनुसार राशि का भुगतान SNA स्पर्श पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
त्योहार से पहले राहत
मानदेय के लिए राशि जारी होने से प्रदेशभर में प्रधानमंत्री पोषण योजना से जुड़ी रसोइयों को राहत मिलने की उम्मीद है। गणेश चतुर्थी से पहले सरकार की ओर से राशि जारी किए जाने को रसोइयों के लिए महत्वपूर्ण राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
