Advertisement Carousel

बचेली जाने के बजाय कुरुद में खड़ा किया ट्रक, रात के अंधेरे में निकाल लिया डीजल; दो आरोपी जेल भेजे गए

Woman Express
2 Min Read

कुरुद। कुरुद पुलिस ने ट्रक की टंकी से डीजल चोरी करने वाले चालक और चोरी का डीजल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन जरकिन में भरा 100 लीटर डीजल (कीमत करीब 10,240 रुपये) बरामद किया है।

बचेली जाने के बजाय कुरुद में खड़ा किया ट्रक
पुलिस के अनुसार, सड्डू (रायपुर) निवासी राहुल कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी माता सुमित्रा देवी यादव के नाम पंजीकृत ट्रक (सीजी 04 आरए 1168) को 10 नवंबर को चालक अजय ध्रुव उर्फ अज्जू (27, निवासी चरमुड़िया) बचेली माल भरने के लिए लेकर निकला था। लेकिन वह बचेली न जाकर कुरुद के पुरुषोत्तम पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा कर दिया। 11 नवंबर की रात करीब 1 बजे चालक ट्रक को ग्राम चरमुड़िया उपस्वास्थ्य केंद्र के पास ले गया और टंकी से करीब 130 लीटर डीजल (कीमत 13,280 रुपये) निकाल लिया।

6,800 रुपये में बेच दिया चोरी का डीजल
शिकायत पर पुलिस ने धारा 316(4) व 305(सी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर संदेही चालक अजय ध्रुव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने 100 लीटर डीजल निकालकर गांव के ही लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल (29) को 6,800 रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने खरीदार लाकेश से 100 लीटर डीजल जब्त कर मामले में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ते हुए शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *