Advertisement Carousel

CM साय का दिखा देसी अंदाज! मांदर बजाकर किया डांस, पत्नी संग निभाई करम पूजा की परंपरा..

Woman Express
2 Min Read

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में उरांव समाज के आंचलिक करम पूजा महोत्सव में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए. कुनकुरी विधानसभा के फरसाबहार बनगांव में आयोजित करम पूजा महोत्सव में सीएम विष्णुदेव साय मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए. इस दौरान सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय भी मौजूद रहीं. सीएम साय ने सपत्नीक पारंपरिक करम पूजन किया.

56 करोड़ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

इस अवसर पर पमशाला एनीकट योजना, कोकिया व्यपवर्तन योजना, भेलवा एनीकट योजना और बारो एनीकट योजना सहित कुल 56 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया. महोत्सव में दर्जनों नर्तक दलों ने पारंपरिक अंदाज में अतिथियों का स्वागत किया. इस दौरान मांदर की थाप पर थिरकते सीएम साय आकर्षण का केंद्र रहे.

लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में हुए शामिल

जशपुर में आज भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम आयेजित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को घेरते हुए आपातकाल का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया था. उस दौर में आम लोगों को अत्याचार झेलने पड़े और कई परिवारों की जिंदगी प्रभावित हुई. साय ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों के समर्थन से देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि संविधान की रक्षा की बात केवल दिखावे के लिए की जा रही है.

पदयात्रा में पहुंचे हजारों लोग

पदयात्रा में शामिल होने के लिए जिले के दूरस्थ इलाकों से हजारों लोग पहुंचे. इस दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया. सभा में साय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की राजनीति पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लिया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *