Advertisement Carousel

भाठागांव में बाजार हटाने को लेकर बवाल! नगर निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल

Woman Express
2 Min Read

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के भाठागांव इलाके में नगर निगम की टीम से मारपीट का मामला सामने आया है. दरअसल, निगम की टीम सब्जी बाजार हटाने के लिए भाठागांव पहुंची थी, इसी दौरान विवाद हो गया और टीम पर हमला कर दिया गया.

घटना में 4-5 कर्मचारी घायल
हमला इतने गुस्से में किया गया कि 4 से 5 नगर निगम के कर्मचारी घायल हो गए हैं. साथ ही एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. लोगो में और निगम कर्मचारियों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है.

क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के भाटागांव इलाके में निगम की टीम रोड में लगने वाले सब्जी बाजार हटाने पहुंची थी. निगम का मकसद था कि, बाजार व्यवस्थित जगह से लगे ट्रैफिक की कोई दिक्कत न हो. पर इस दौरान निगम की टीम के साथ कांड हो गया. स्थानीय सब्जी विक्रेताओं और निगम कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लोगों ने निगम की टीम पर हमला कर दिया.

नगर निगम की टीम पुरानी बस्ती थाने पहुंची
हमला इतना खतरनाक था कि मौके पर बीच-बचाव कर रहा एक पुलिस का जवान भी घायल हो गया. घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और बाजार में तनाव की स्थिति बन गई.घटना के बाद नगर निगम की टीम पुरानी बस्ती थाने पहुंची है. टीम ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *