Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

Instagram Reel में फरसा लहराया, पुलिस ने पकड़ लिया! पंडरिया में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, थाने में लगाई उठक-बैठक

Woman Express
Last updated: September 16, 2026 4:41 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
1789554446
SHARE

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने और सोशल मीडिया पर धमकी भरी रील बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisement Carousel
× Advertisement

पंडरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को पंडरिया पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर-3 गोपीबंदपारा निवासी हेमंत कुमार धावलकर (27) धारदार हथियार लेकर नगर क्षेत्र में घूम रहा है। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पंडरिया आने वाले लोगों को धमकी दिए जाने की शिकायत भी पुलिस को मिली थी। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी भूपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को धमकाते हुए पकड़ा। पुलिस ने हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया।

हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी
आरोपी द्वारा हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताए जाने पर पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार फरसा जब्त कर लिया। पंडरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Chhattisgarh Budget 2026 27
Chhattisgarh

PM आवास पर छत्तीसगढ़ में सियासी ‘महाभारत’! विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती, भूपेश बघेल बोले- प्रेस क्लब में तैयार हूं

September 12, 2026
Untitled design 2026 08 14T142653.674 11zon
Chhattisgarh

नक्सलियों को ‘शहीद’ बताने वाले वीडियो पर बवाल! अरुण साव बोले- ‘दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत’

September 7, 2026
cg high court
Chhattisgarh

‘शरिया कोर्ट’ के तलाक आदेश पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- निजी धार्मिक संस्था नहीं कर सकती वैवाहिक स्थिति तय

September 8, 2026
ias1
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

छत्तीसगढ़ में नारी शक्ति को बड़ी जिम्मेदारी, 33 में से 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

August 19, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?