Advertisement Carousel

मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, भीड़ को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान..

Woman Express
3 Min Read

Jharkhand Road Accident: झारखंड में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, यहां खूंटी जिले में देर रात कर्रा थाना क्षेत्र में कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना खूंटी जिले में गुरुवार देर रात हुई है। कर्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। खूंटी के SP के अनुसार, एक स्कूटी सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए थे, तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

ट्रक ने सड़क पर खड़े सभी लोगों को रौंदा

बताया जा रहा है कि एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग देखने आए और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में बड़ा हादसा होने वाला है। तभी तोरपा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार में ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रक ने एक के बाद एक करीब 9 लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

गड्ढे में गिरा ट्रक

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को रौंदने के बाद भी नहीं रुका। ट्रक सड़क किनारे बनी पुलिया को तोड़ते हुए पास के गड्ढे में जा गिरा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए खूंटी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

खूंटी, झारखंड: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। खूंटी के SP के अनुसार, एक स्कूटी सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए थे, तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *