Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

Flydubai Pilot Smit Machchhar: गंभीर घायल कैप्टन से PM मोदी ने फोन पर की बात, जाना पूरा हाल

Woman Express
Last updated: October 2, 2026 12:40 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 02 at 11.44.54 AM
SHARE

sumit machchhar pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बातचीत की है. गंभीर रूप से घायल स्मित फिलहाल सऊदी अरब के तबूक में इलाज करा रहे हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को विमान में हुई घटना और उस दौरान सामने आई चुनौती के बारे में बताया.

Advertisement Carousel
× Advertisement

कैप्टन स्मित मछार फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के पायलट थे. यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी. जिसमें 174 लोग सवार थे. उड़ान के दौरान कॉकपिट में स्मित और उनके ओमानी को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हो गई.

पीएम ने की कैप्टन स्मित से बात
घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सार्वजनिक रूप से तारीफ की थी. अब उन्होंने सीधे स्मित से बात कर उनका हाल जाना है. इसके साथ ही उन्‍होंने स्‍म‍ित से घटना को लेकर पूरी जानकारी ली. इससे एक दिन पहले पीएम ने स्मित के परिवार से भी फोन पर बातचीत की थी. उस दौरान पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया था.

#WATCH | Flydubai Captain Smit Machchhar turns emotional as he recounts his ordeal before PM Modi; he says, "You are my biggest idol. I feel proud of the way you are encouraging me today. I had so many injuries, but I told myself I have to get up and act. At the time, I told… pic.twitter.com/eqGloeCTSl

— ANI (@ANI) October 2, 2026

कैप्टन स्मित का इलाज तबूक के अस्पताल में चल रहा है. भारतीय दूतावास के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है. अधिकारी उनके परिवार के संपर्क में हैं.

फ्लाइट में क्‍या हुआ था?
आरोप है कि को-पायलट ने स्मित पर हमला किया. जिसके बाद वह विमान को नीचे ले जाने की कोशिश करने लगा. इस दौरान विमान कुछ ही समय में हजारों फीट नीचे आ गया. हालांकि अपने साथी पायलट को ऐसा करने से रोकने के दौरान उसने उनपर हमला कर द‍िया. हमले में स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान वह फ्लाइट को कंट्रोल करने की भी कोश‍िश करते रहे.

यही वजह है कि स्‍म‍ित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे. इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला. विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी कॉकपिट में पहुंचकर मदद की. आखिरकार फ्लाइट को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और सुरक्षित उतारा गया.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

sc
National

Rajasthan News: महिला प्रतिनिधित्व को लेकर SC सख्त, पलटा राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, महिला न्यायिक अधिकारी की सेवा बहाल

May 23, 2025
PM Modi Gen Z Interaction
National

Gen-Z के बीच PM Modi का मेगा शो! ‘विकसित भारत’ पर युवाओं से सीधी बात, 6 हजार से ज्यादा युवा रहे मौजूद

September 8, 2026
Belgium PM Bart De Wever
National

भारत ने पहले ही चेताया था, यूरोप ने नहीं मानी बात… अब बेल्जियम PM बोले- हमसे हुई गलती

September 5, 2026
pooja pal
National

साइबर ठगों के निशाने पर विधायक पूजा पाल! कई बार में खाते से निकले 1.5 लाख, पुलिस से शिकायत

September 19, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?