महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. इस पेपर लीक के मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से दोबाच लिया है. यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस की ओर से की गई. खबरों की मानें तो ठाणे पुलिस ने सुबह बिहार से बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है. बीते कई दिनों से बिजेंद्र की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की कई टीमें बिहार के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही थी.
TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लेकिन कब होगी परीक्षा? उम्मीदवारों को तारीख का इंतजार








