Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

माता-पिता का साया छिना, नशे ने जकड़ा बचपन; SP अंकिता शर्मा की पहल से 10 साल के बच्चे को मिली नई राह

Woman Express
Last updated: August 14, 2026 4:44 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
SP ANKITA SH
SHARE

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के हाई स्कूल ग्राउंड में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस के सामने पहुंचे एक 10 वर्षीय बालक की कहानी ने अधिकारियों को भी झकझोर दिया। कम उम्र में पिता को खोने के बाद मां के चले जाने से बच्चा अकेला पड़ गया और धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में चला गया। मामले की जानकारी मिलने पर राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे के भविष्य और पुनर्वास को प्राथमिकता दी।

Advertisement Carousel
× Advertisement

दरअसल, 9 अगस्त की शाम हाई स्कूल ग्राउंड में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद बालक को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने जब उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहा है।

पुलिस के अनुसार, कई साल पहले एक हत्या की घटना में बच्चे ने अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद उसकी मां भी उसे छोड़कर चली गई। माता-पिता का सहारा छिनने और उचित देखभाल के अभाव में बच्चा नशे के संपर्क में आया और धीरे-धीरे उसकी लत लग गई। नशे के कारण उसके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा और वह छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगा।

एसपी ने कार्रवाई के बजाय पुनर्वास को दी प्राथमिकता

मामला एसपी अंकिता शर्मा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इसे केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अधिकारियों को बच्चे के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ काम करने और उसके पुनर्वास की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश पर डोंगरगढ़ थाना प्रभारी, प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल और पुलिस टीम ने बालक को बाल कल्याण समिति, राजनांदगांव के सामने पेश किया। समिति के समक्ष बच्चे की काउंसलिंग कराई गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र में कराया दाखिला

बच्चे को नशे की लत से बाहर निकालने और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए रायपुर स्थित नई उम्मीद नशा मुक्ति केंद्र में उसका दाखिला कराया गया। डोंगरगढ़ पुलिस की टीम स्वयं बच्चे को रायपुर लेकर गई और उसे केंद्र में सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया।

पुलिस की यह पहल केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न रहकर बाल संरक्षण और पुनर्वास की दिशा में उठाया गया कदम है। कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे इस बच्चे को अब उपचार, काउंसलिंग और सुरक्षित माहौल के जरिए सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिलेगा।

TAGGED:#chhatisgarh#rajnandgao#SP Ankita Sharma
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

rescue 1
Chhattisgarh

बाढ़ का कहर: ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ में फंसे 24 लोग, रेस्क्यू में जुटी नगर सेना की टीम…

July 30, 2026
Raipur 6 1
Chhattisgarh

गुरु सम्मान का बड़ा दिन! छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, CM साय भी होंगे शामिल

September 5, 2026
RAIPUR
Chhattisgarh

यातायात डीएसपी ने 2 ट्रैफिक पुलिस का कटा चालान: ड्यूटी के दौरान बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक, दोगुना फाइन वूसला

June 4, 2024
gangrep umrkaid
Chhattisgarh

गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद, चार दोषियों को 20-20 साल की सजा

August 1, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?