Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत! आरक्षित पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिले तो सामान्य अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Woman Express
Last updated: September 28, 2026 10:54 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 28T091110.960
SHARE

CG GAD: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. राज्य के GAD यानी कि सामान्य प्रशासन विभाग ने सीधी भर्ती परीक्षाओं में भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि, अगर राज्य में किसी भी सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं, तो नियम के तहत उन पदों को खाली रखकर अगले वर्ष के लिए आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. इसके बजाय चयन सूची या मेरिट यानी प्रावीण्य सूची के आधार पर उन रिक्त पदों को गैर-भूतपूर्व सैनिक यानी सामान्य अभ्यर्थियों से भर लिया जाएगा.

Advertisement Carousel
× Advertisement

विभाग के सचिव ने जारी किया आदेश
दरअसल, अभी होता यह था कि कई विभागों की सीधी भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाते थे. ऐसी स्थिति में ये पद खाली रह जाते थे और इन्हें अगले साल के लिए कैरी फॉरवर्ड कर दिया जाता था. इससे न सिर्फ पद खाली रहते थे बल्कि सामान्य अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. कई बार तो चयन सूचियां भी इसी वजह से रुकी रहती थीं. विभाग के सचिव रजत कुमार ने इस आदेश को जारी करते हुए उन तमाम भर्तियों को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है, जिनमें आरक्षित वर्ग के योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण पद खाली रह जाते थे .

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर
यह कदम बेरोजगार युवाओं के लिए राहत लेकर आया है, क्योंकि इससे अधिक से अधिक पदों पर चयन सुनिश्चित हो सकेगा और पद खाली नहीं रहेंगे. बता दें, सामान्य प्रशासन विभाग ने यह पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिक नियम, 1985 के नियम 4 (3) के तहत स्पष्ट की है.

अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत
इतना ही नहीं शासन ने अभ्यर्थियों को एक और बड़ी राहत दी है. विभाग ने विशेष रूप से यह भी साफ कर दिया है कि इन पदों को गैर-भूतपूर्व सैनिकों से भरने के लिए अब राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड या किसी अन्य संबंधित कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी. इससे पहले NOC लेने की औपचारिकता के कारण भर्ती प्रक्रिया में महीनों का समय लग जाता था.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

webp 1
Chhattisgarh

अंबिकापुर में कैट सरगुजा का मंथन, व्यापारियों की समस्याओं से लेकर संगठन विस्तार तक बनी रणनीति

September 7, 2026
patwari hadtaal
Chhattisgarh

प्रदेशभर के पटवारी ने किया एक दिवसीय हड़ताल, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की उठाई मांग

August 3, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 18
Chhattisgarh

पहले मरम्मत, फिर 55 लाख का टेंडर! सरगुजा के आश्रम भवनों में सरकारी बजट खर्च पर उठे सवाल

September 19, 2026
webp 2026 09 01T122244.625 1024x576 1
Chhattisgarh

Chhattisgarh Swine Flu: स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन! एक दिन में 46 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 344 पहुंची

September 10, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?