Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर मंडल में हलचल, स्टेशन से पार्किंग तक सुधार की तैयारी तेज

Woman Express
Last updated: September 19, 2026 3:46 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
rail mantri raipur
SHARE

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में 9 अक्टूबर को आरपीएफ स्थापना दिवस-2026 का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनके प्रस्तावित दौरे और निरीक्षण को देखते हुए रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य सहित स्टेशन, यार्ड, पहुंच मार्ग और आसपास के क्षेत्रों को निर्धारित समय में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. रेलवे की ओर से जारी कार्ययोजना में सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने कहा गया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

रेलवे सूत्रों के मुताबिक रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को निरीक्षण के लिए तैयार करने के साथ शहर की ओर बनने वाले भवन के लिए ड्राइंग स्वीकृत कर खुदाई शुरू करने की तैयारी करने को कहा गया है. नए प्रवेश क्षेत्र को व्यवस्थित और रोशन करने, मार्गों पर संकेतक लगाने तथा सर्कुलेटिंग एरिया की लेन को निर्धारित योजना के अनुसार विकसित करने के निर्देश हैं. स्टेशन परिसर में सड़कों, नालियों और पेवर ब्लॉक की मरम्मत भी कराई जाएगी.

स्टेशन और यार्ड के पूरे क्षेत्र को अगले एक महीने में बेहतर स्वरूप देने की योजना है. सभी सुविधाओं को चालू रखने के साथ रंग-रोगन, फुटओवर ब्रिज, शौचालय, प्लेटफॉर्म की सतह और पानी के बूथों में सुधार किया जाएगा. स्टेशन और यार्ड के लिए विस्तृत सुधार योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं. कोचिंग ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने, नए कोचिंग टर्मिनल और माल ढुलाई से जुड़ी योजनाओं को भी तैयार रखने को कहा गया है.

पार्किंग और पहुंच मार्ग भी होंगे दुरुस्त
निरीक्षण मार्ग में आने वाले क्षेत्रों को भी व्यवस्थित किया जाएगा. डब्ल्यूआरएस कॉलोनी की ओर जाने वाली सर्विस रोड, रेलवे संस्थान मैदान से केंद्रीय विद्यालय तक पैदल क्षेत्र तथा खरून रेल विहार से सटे अटल पथ सर्विस रोड को विकसित करने की योजना है. नए पार्किंग क्षेत्र को सड़क की ओर से खोला जाएगा. वहां हाईमास्ट लाइट, शेड और पर्याप्त संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं. पार्किंग में समय के साथ कंप्यूटरीकृत पर्ची व्यवस्था और दोपहिया वाहनों के लिए अलग व्यवस्था भी तैयार की जाएगी.

इसके अलावा खमतराई आरयूबी के बॉक्स कास्टिंग का काम शुरू करने, दुर्ग-बिलासपुर तथा दुर्ग-रायपुर सेक्शन को संभावित निरीक्षण के लिए तैयार रखने के निर्देश हैं. डीजल शेड और वर्कशॉप को भी निरीक्षण के अनुरूप तैयार किया जाएगा. यात्रियों से संवाद और चलती ट्रेन में निरीक्षण की संभावना को देखते हुए संबंधित सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा यात्री डिब्बों की सफाई सुनिश्चित करने कहा गया है.

आरपीएफ के 1600 जवान आ रहे रायपुर
आरपीएफ को स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए करीब 1600 आरपीएफ जवानों के ठहरने, परिवहन और भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य प्रशासन के साथ समन्वय कर मैदान और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है. तैयारियों की प्रगति की दैनिक समीक्षा होगी और सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों की विस्तृत तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Court
Chhattisgarh

कांकेर नक्सली केस में कोर्ट का बड़ा फैसला: टॉप नक्सली प्रभाकर और पत्नी राजे कांगे को 7 साल की जेल

September 9, 2026
Untitled design 2026 07 30T101204.637 11zon
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, मेसर्स पान सीड्स का बीज विक्रय लाइसेंस निरस्त, जांच में मिली गंभीर अनियमितताएं

July 30, 2026
cm1 1
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सौगात, खातों में पहुंची ₹1,000 की राशि

August 26, 2026
naala shav
Chhattisgarh

रेलवे लाइन किनारे नाले में पड़ी मिली युवक की लाश, मनेन्द्रगढ़ में सनसनी; मौत पर गहराया रहस्य

September 4, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?