Advertisement Carousel

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोलू शुक्ला के बेटे का वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

Woman Express
3 Min Read

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में नियमों के उल्लंघन और वीआईपी ट्रीटमेंट मामले में मंदिर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. इंदौर के बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का मंदिर परिसर में वीडियो बनाने का मामला सामने आया था. सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने सुरक्षा कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, तीन गार्डों को बर्खास्त कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?
इंदौर क्रमांक-3 से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक फिर चर्चा में हैं. विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में रील और वीडियो बनाने को लेकर मामला गर्माया हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है. जिसमें रुद्राक्ष शुक्ला अपने साथी और समर्थकों के साथ मंदिर परिसर में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. मंदिर की ओर जाते वक्त गार्ड उनसे हाथ मिला रहे हैं.

गर्भगृह के बाहर पहुंचकर वे पुजारी को चांदी द्वार से फूल-माला देते हैं. आरती करते हैं. मत्था टेकते हैं और पुजारी उन्हें जय श्री महाकाल वाला दुपट्टा पहनाते हैं. वहीं, एक व्यक्ति उनके गले में कमल की माला पहनाता हुआ दिखता है. ये पूरा मामला कैमरे में कैद किया जाता है.

बिना रोक-टोक वीडियो रिकॉर्ड किया
पूरा मामले में महाकालेश्वर मंदिर में मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों और सुरक्षा में तैनात गार्डों की लापरवाही सामने आई. जिस जगह पर फोटो खींचने तक की पाबंदी है. वहां, विधायक गोलू शुक्ला के बेटे वीडियो बना लेते हैं. बिना रोक-टोक उन्हें ये करने दिया जाता है. जब सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर मामला वायरल होता है तो मामला संज्ञान में लिया जाता है और एक्शन होता है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के फोटो शूट के दौरान मंदिर कर्मचारियों द्वारा उन्हें रोका था. कथित तौर पर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था. इस पर रवींद्र पुरी महाराज ने मंदिर प्रशासक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे तानाशाही बताया था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *