Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

पुरानी जमीन को लेकर फिर भिड़े दो परिवार! पिता-पुत्र पर हमला, कुल्हाड़ी से वार का आरोप; एक गिरफ्तार

Woman Express
Last updated: September 18, 2026 2:31 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
MAIHAR 2
SHARE

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के नरौरा गांव में पुरानी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडे से मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस के मुताबिक नरौरा निवासी अमित पटेल और उनके पिता मुन्नालाल पटेल ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गांव के श्यामलाल पटेल से उनका पुराना जमीन विवाद चल रहा है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

शिकायत के अनुसार 16 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे मुनालाल पटेल अपने प्लॉट पर जा रहे थे। आरोप है कि प्लॉट के पास पहुंचने पर श्यामलाल पटेल और उनके बेटे धर्मेंद्र पटेल ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह घर पहुंचे और परिवार को घटना की जानकारी दी।

इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर अमित पटेल मौके पर पहुंचे। शिकायत के मुताबिक वहां श्यामलाल और धर्मेंद्र ने अमित के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान श्यामलाल ने कुल्हाड़ी से अमित के सिर पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। अमित के सिर और पैर में चोटें बताई गई हैं, जबकि उनके पिता मुन्नालाल के हाथ की कलाई और पीठ में चोट आई है।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है। पुलिस ने श्यामलाल पटेल और धर्मेंद्र पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

घायल पिता-पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सामने आए वीडियो व शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। जमीन का पुराना विवाद आखिर हिंसा तक कैसे पहुंचा और इस मारपीट की पूरी वजह क्या है यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Balaghat Tiger Attack
MADHYA PRADESH

Balaghat Tiger Attack: बाघों के खौफ में बालाघाट के गांव! 6 महीने में 6 मौतें, 2 घायल; विधायक मधु भगत ने CM मोहन यादव से मांगी सुरक्षा

September 1, 2026
rewa children rescue
MADHYA PRADESH

‘काम दिलाने’ के नाम पर रीवा से सतारा ले गए 10 बच्चे, डराकर बनाया बंधक! कलेक्टर को फोन पहुंचा तो मचा हड़कंप

September 12, 2026
Congress MLA Abhay Mishra
MADHYA PRADESH

मंत्रालय के बाहर कांग्रेस विधायक का धरना पड़ा भारी! अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

September 9, 2026
MP TET 1788597320
NewsMADHYA PRADESH

Teachers Day पर शिक्षकों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने किया TET का ऐलान—अब ऑफलाइन होगी परीक्षा

September 5, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?