Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

नशे के कारोबार पर शहडोल पुलिस का बड़ा प्रहार! कफ सिरप की 50 शीशियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Woman Express
Last updated: October 22, 2026 4:49 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
SHDOL CUP SIRAF
SHARE

शहडोल। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए ब्यौहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित श्रेणी की कफ सिरप की 50 शीशियां बरामद कीं, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार, कफ सिरप और मोबाइल फोन सहित करीब 10 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रीवा से कफ सिरप की खेप ब्यौहारी लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। इस दौरान वाहन से OHMS फेंडीकफ की 50 शीशियां बरामद हुईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, यानी कुल करीब पांच लीटर कफ सिरप जब्त की गई,प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रीवा से कफ सिरप खरीदकर ब्यौहारी लाते थे और यहां ऊंचे दामों पर बेचते थे।

मामले में पुलिस ने रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बीच वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।इस कार्रवाई में कार, कफ सिरप और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 10 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यौहारी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कफ सिरप के कारोबार पर शिकंजा कसने का संदेश गया है। अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी कोई भूमिका है या नहीं।

वही इस मामले में एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ झरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुढ़ार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप की 50 शीशियां जब्त की हैं। मामले में रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रीवा से कफ सिरप लाकर ब्यौहारी में ऊंचे दामों पर बेचते थे। कार, कफ सिरप और मोबाइल सहित करीब 10 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है। एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Balaghat Tiger Attack
MADHYA PRADESH

Balaghat Tiger Attack: बाघों के खौफ में बालाघाट के गांव! 6 महीने में 6 मौतें, 2 घायल; विधायक मधु भगत ने CM मोहन यादव से मांगी सुरक्षा

September 1, 2026
satna breaking
MADHYA PRADESH

सतना में शस्त्र पूजा के बाद बड़ा हादसा, लाइसेंसी बंदूक से चली गोली ने सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी को किया घायल

October 22, 2026
gune news
MADHYA PRADESH

मंत्री की सिफारिश भी नहीं आई काम? 10 बैल लेकर लौट रहे किसानों के वाहन रोके, 6 पर पशु क्रूरता की FIR

September 25, 2026
image 2026 09 17T131229.304
MADHYA PRADESH

पेपर हाथ में आते ही मचा बवाल! LLB 4th Semester के छात्रों ने परीक्षा छोड़ी, कुलपति आवास के बाहर जमाया डेरा

September 17, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?