Advertisement Carousel

कोर्ट के बाहर कहासुनी ने लिया मारपीट का रूप! भीम आर्मी से जुड़े दो पक्ष भिड़े, बलौदाबाजार अग्निकांड मामले से जुड़े आरोपी का नाम

Woman Express
2 Min Read

बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाने तक पहुंच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद में बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड मामले से जुड़े आरोपी ओम प्रकाश बंजारे का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि न्यायालय के बाहर भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में बताए गए तथ्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।

कलेक्ट्रेट अग्निकांड के बाद जिला बदर है बंजारे
ओम प्रकाश बंजारे का नाम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुए अग्निकांड के मामले से जुड़ा रहा है। बताया गया है कि उक्त घटना के बाद प्रशासन ने उसे जिला बदर किया था। इसके बावजूद बिलासपुर जिला न्यायालय के बाहर हुए विवाद में उसका नाम सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *