Advertisement Carousel

दिल्ली हादसे ने छत्तीसगढ़ को भी झकझोरा! बेमेतरा का छात्र युवराज सोनी मलबे में दबा, AIIMS में भर्ती

Woman Express
3 Min Read

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. खबरों के अनुसार, इस हादसे की चपेट में कई लोग आए हैं. इसी बीच हादसे से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का रहने वाला छात्र युवराज सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक के पिता का नाम कन्हैया सोनी है. जानकारी के अनुसार, घायल युवराज सोनी दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था.

मलबे की चपेट में आया छत्तीसगढ़ का छात्र
राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में कल 6 सितंबर को एक इमारत अचानक ढह गई. इस हादसे की चपेट में कई लोग आ गए. खबरों के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी, जकि अब तक कुल 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है. वहीं इस हादसे का शिकार छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का रहने वाला युवराज सोनी नामक एक कॉलेज छात्र भी हो गया. जानकारी के अनुसार, युवराज इस समय घायल है और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती
घायल युवराज सोनी बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक का निवासी है और उसके पिता का नाम कन्हैया सोनी है. घायल युवक को दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन भी पहुंच चुके हैं. बता दें कि युवराज सोनी पढ़ाई के लिए दिल्ली आया हुआ था और वह यहां के मोतीलाल नेहरू कॉलेज का छात्र है. इमारत अचानक ढहने से युवराज मलबे की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल दिल्ली एम्स में उसका इलाज जारी है.

बेमेतरा नेता नितेश सोनी के भाई हैं घायल युवराज
युवराज सोनी की घायल अवस्था को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पढ़ाई के लिए दिल्ली आए छात्र का अचानक ऐसे हादसे की चपेट में आना परिवार के लिए बेहद दुखद है. युवराज के अलावा कई और लोग भी इस इमारत की चपट में आए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं जिन 7 लोगों की मौत की खबर है, उनके परिवारों में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, घायल युवराज सोनी बेमेतरा के स्थानीय नेता नितेश सोनी के भाई बताए जा रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *