युवा कांग्रेस चुनाव में ‘फर्जी वोटिंग’ का आरोप! MP से पहुंचे 9 युवाओं पर शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Woman Express
2 Min Read

मुंगेली. प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में कथित फर्जी मतदान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मुंगेली में युवा कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशियों के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं. इसी बीच बाहरी प्रदेश से आकर कथित तौर पर मतदान करने वाले युवाओं के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement Carousel

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मध्यप्रदेश से दो युवतियों समेत कुल नौ युवक मुंगेली पहुंचे थे और उन्होंने युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटिंग की. बताया जा रहा है कि सभी युवा मुंगेली के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे. प्रदेश युवा कांग्रेस की वोटिंग प्रक्रिया 30 अगस्त से 29 सितंबर तक प्रस्तावित है. ऐसे में चुनावी प्रक्रिया के दौरान बाहरी युवाओं के कथित रूप से मतदान करने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित युवाओं ने चुनावी प्रक्रिया में मतदान किया था या नहीं और यदि किया था तो उसकी वैधता क्या थी. मुंगेली के एसडीओपी आशीष अरोरा का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत मिली है और इसकी जांच चल रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *