Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

CG News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

Woman Express
Last updated: June 26, 2026 10:41 am
Woman Express
Share
2 Min Read
ambikapur 3
SHARE

CG News: उत्तर छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने फैसला लिया है कि ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के संचालन को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्विसाप्ताहिक (सप्ताह में दो दिन) कर दिया है. रेल मंत्रालय के इस फैसले से सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. बता दें के ये ट्रेन अभी तक सप्ताह में एक ही दिन संचालति होती थी.

Advertisement Carousel
× Advertisement

मंत्री राजेश अग्रवाल ने फैसले का किया स्वागत
रेलवे के इस निर्णय का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए जनहितैषी कदम बताया है. मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा ‘अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस उत्तर छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा के रूप में कार्य करती है. दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया है.’

रेल मंत्रालय के इस फैसले पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया. मंत्री अग्रवाल ने कहा ‘रेलवे मंत्रालय ने क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान किया है। विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं, नई रेल सेवाएं तथा आधारभूत संरचना से जुड़ी नई सौगातें प्राप्त होंगी.’

मंगलवार और गुरुवार को रवाना होगी ट्रेन
22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर से प्रस्थान करेगी. 22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस अब रविवार और मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी. जेडआरसीसीयू मेंबर मुकेश तिवारी ने बताया कि इस ट्रेन का फेरा बढ़ाए जाने के लिए कई बार पत्र लिखा गया था. सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने भी रेल मंत्री से मुलाकात कर इस ट्रेन का फेरा बढ़ाने की मांग की थी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

webp 41 1
Chhattisgarh

12 करोड़ का बिल नहीं चुकाया तो बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! अंबिकापुर निगम के 24 ठिकानों की बिजली गुल, खेल गतिविधियां प्रभावित

September 12, 2026

CHHATTISGARH सुशासन तिहार : दुर्ग जिले के ग्राम मुरमुंदा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, PM आवास के हितग्राही चित्रसेन से की मुलाकात, ग्रामीणों से ले रहे योजनाओं का फीडबैक…

May 20, 2025
Untitled design 2026 06 22T083044.845
Chhattisgarh

CG News: असंतोष की चिंगारी या बगावत की शुरुआत? केशकाल में भाजपा के 6 पार्षदों के इस्तीफे की चर्चा से मचा हड़कंप

June 22, 2026
Raipur 5 1
Chhattisgarh

महिलाओं की आरक्षित 12 सीटों पर पुरुषों की भर्ती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

September 3, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?