Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

अब खाली नहीं होंगे बैंक खाते, साइबर ठगी से पहले अलर्ट देगा IIT भिलाई का नया AI मॉडल, ठगों पर कसेगा शिकंजा

Woman Express
Last updated: July 29, 2026 2:48 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Untitled design 2026 07 29T124828.250 11zon
SHARE

Advanced Cyber Fraud Detection: ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट के इस दौर में लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं. ऐसे में एक राहत की खबर सामने आई है. जहां साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए आईआईटी भिलाई और रूंगटा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नई तकनीक विकसित की है. यह स्मार्ट सिस्टम लेनदेन के दौरान ही संदिग्ध गतिविधियों को भांप लेगा और बैंक को तुरंत अलर्ट भेज देगा. अलर्ट मिलते ही बैंक ग्राहक से संपर्क कर ट्रांजेक्शन रोक सकेगा या खाते को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर जांच शुरू कर सकेगा.

Advertisement Carousel
× Advertisement

अब खाली नहीं होंगे बैंक खाते
बता दें कि इस तकनीक को आईआईटी भिलाई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गगनराज गुप्ता और रूंगटा यूनिवर्सिटी की डीन (स्कूल ऑफ रिसर्च) डॉ. शाजिया इस्लाम ने मिलकर विकसित किया है. इस शोध के दौरान करीब सवा लाख बैंक खातों के डेटा सेट का विश्लेषण किया गया. परीक्षण में यह तकनीक 98 प्रतिशत मामलों में साइबर ठगी की सही पहचान करने में सफल रही है.

साइबर ठगी से पहले अलर्ट देगा IIT भिलाई का नया AI मॉडल

  • यह नया एआई मॉडल एक साथ कई संकेतों का विश्लेषण करता है. यदि कोई ग्राहक देर रात किसी दूसरे राज्य या विदेश के अनजान खाते में अचानक बड़ी रकम भेजने की कोशिश करता है.
  • यदि ट्रांजेक्शन से ठीक पहले कई बार गलत पासवर्ड दर्ज किया गया हो या कम समय में अलग-अलग जगहों से कई ट्रांजेक्शन के प्रयास हुए हों.
  • ग्राहक की रोजाना खर्च करने की आदत, भुगतान के तरीके और समय में अचानक आए बदलाव को भी यह तकनीक संदिग्ध मानकर तुरंत बैंक को सतर्क कर देगी.

ठगों पर कसेगा शिकंजा
शोधकर्ताओं के अनुसार, यह सिस्टम केवल लेनदेन राशि पर ही नहीं, बल्कि उस खाते पर भी नजर रखेगा जिसमें पैसा भेजा जा रहा है. सामान्य और फर्जी दोनों तरह के ट्रांजेक्शन के बड़े डेटा सेट पर खरा उतरने के कारण यह मॉडल मौजूदा सुरक्षा तकनीकों से कहीं अधिक प्रभावी साबित हुआ है. आने वाले समय में इसके कमर्शियल उपयोग से आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई साइबर ठगों के हाथों में जाने से बच सकेगी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

cm sai 01
NewsChhattisgarh

CG NEWS : मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ खेत में थामा हल, बगिया में किसान बने विष्णुदेव साय; बोले- खेती मेरे लिए जीवन का संस्कार

August 17, 2026
webp 2026 09 01T150243.324
Chhattisgarh

Chhattisgarh High Court को जल्द मिलेगा नया चीफ जस्टिस! SC कॉलेजियम ने भेजा नाम, जानिए कौन हैं जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा

September 1, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 18
Chhattisgarh

पहले मरम्मत, फिर 55 लाख का टेंडर! सरगुजा के आश्रम भवनों में सरकारी बजट खर्च पर उठे सवाल

September 19, 2026
varnika child
Chhattisgarh

सुपर सक्रियता और तत्परता से बचपन हुआ सुरक्षित, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के त्वरित संज्ञान से मात्र 1 घंटे 30 मिनट में प्रभावी कार्रवाई

August 6, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?