Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

मरीजों से अतिरिक्त वसूली और गलत पैकेज का इस्तेमाल? आयुष्मान योजना की जांच में 14 अस्पतालों पर उठे सवाल

Woman Express
Last updated: October 12, 2026 1:29 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 10 12T100255.089
SHARE

Ayushman Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य में चल रही छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी की जांच पूरी हो गई है. जांच में कुल मिलाकर 14 अस्पतालों में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है. बताते चलें कि, स्टेट नोडल एजेंसी की टीम ने 30 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों के 17 अस्पतालों में जांच की थी.

Advertisement Carousel
× Advertisement

कई जिलों में हुई थई जांच
जांच में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, कबीरधाम, कोंडागांव और कोरबा जिले के अस्पताल शामिल हैं. जांच के दौरान अस्पतालों से इलाज संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए थे. जांच में गलत पैकेज के इस्तेमाल और मरीजों से अतिरिक्त राशि वसूलने की शिकायतें सही पाई गईं.

गड़बड़ी सामने आने के बाद अब अस्पतालों पर डी-इम्पैनलमेंट और जुर्माने की कार्रवाई की तैयारी चल रही है. बता दें कि इससे पहले भी आयुष्मान योजना में अनियमितता के चलते दो अस्पतालों को योजना से बाहर किया जा चुका है.

स्वास्थ्य मंत्री भी दे चुके हैं बयान
बताते चलें स्वास्थ्य मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि छत्तीसगढ़ के लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आयुष्मान योजना के तहत इलाज के नाम पर यदि किसी मरीज से अतिरिक्त पैसा लिया जाता है या योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ी की जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि पिछली बार भी आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब यदि इस तरह की शिकायत सामने आती है तो पिछली कार्रवाई से भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए और कोई भी व्यक्ति आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से अतिरिक्त राशि वसूलकर उन्हें परेशान नहीं कर सकता.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

webp 20 1
Chhattisgarh

IGKV Paper Leak के बाद बदली पूरी परीक्षा व्यवस्था! आज से दोबारा एग्जाम, प्रश्नपत्र भेजने का तरीका भी बदला

September 7, 2026
TRAIN
Chhattisgarh

भिलाई का बुकिंग क्लर्क टिकट दलालों के संपर्क में था? सैकड़ों ट्रांजेक्शन के दावे से RPF जांच में नया मोड़

September 9, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 10 09T101717.027
Chhattisgarh

Arun Sao News: महानदी पुल की बदहाल सड़क देख भड़के अरुण साव, अधिकारियों से पूछा- हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?

October 9, 2026
Untitled design 2026 08 06T093445.501 11zon
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स हुआ महंगा, 10 प्लाजा पर बढ़ा रेट, जानिए कहां-कहां लागू हुईं नई दरें

August 6, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?