Advertisement Carousel

रायपुर की सड़कों पर हथियार लेकर घूम रहे थे युवक, पुलिस ने दो चाकू और एक तलवार की जब्त

Woman Express
2 Min Read

रायपुर में अवैध हथियार लेकर घूमने और लोगों में डर फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आजाद चौक और टिकरापारा पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से दो चाकू और एक तलवार जब्त की गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया है।

आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध चाकू लेकर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कुलदीप निर्मलकर (24) को गिरफ्तार किया।

वह टिकरापारा के छत्तीसगढ़ नगर का रहने वाला है। उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में केस दर्ज किया है।

पेट्रोलिंग के दौरान टिकरापारा पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
टिकरापारा पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान 22 नवंबर को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया।

मोहम्मद कौनेन (19): निवासी मदनी चौक, संजय नगर। उसके पास से एक चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1064/2026 दर्ज किया है। मोहम्मद अहमद (25): निवासी ख्वाजा गली, संजय नगर। उसके पास से एक तलवार जब्त की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1065/2026 दर्ज किया है।दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।

अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस रख रही नजर
पुलिस के मुताबिक, शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक जगहों पर उनका प्रदर्शन कर लोगों में डर फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी के पास अवैध हथियार होने या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *