
महिला क्रिकेट में, भारत आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ अपने T20 एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।

भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है, जिसने अब तक हुए पांच में से तीन टूर्नामेंट जीते हैं। हालांकि, T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम इस टूर्नामेंट में उतर रही है। थाईलैंड ने शुक्रवार को हांगकांग-चीन के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। आठ टीमों वाले महिला T20 एशिया कप में भारत को ग्रुप A में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ रखा गया है।
