Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

महिला को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया, रायगढ़ ले जाकर रेप का आरोप; 4 सहयोगी भी गिरफ्तार

Woman Express
Last updated: September 8, 2026 4:45 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
Four accused in police custody 1788865777
SHARE

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में महिला को बहला-फुसलाकर कार में ले जाने और उसके साथ अनाचार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने घटना में कथित रूप से सहयोग करने वाले चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर जब्त कर ली है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

पहले मुख्य आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक महिला को प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने की सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने महिला को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर ग्राम भैंसो निवासी रमेश श्रीवास (40) को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

रात में जबरन कार में बैठाने का आरोप
पुलिस जांच में महिला ने बताया कि 23 अगस्त 2026 की रात रमेश श्रीवास और उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठाया। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसे कार से रायगढ़ की ओर ले जाया गया। रायगढ़ पहुंचने के बाद अन्य लोग वहां से चले गए, जिसके बाद मुख्य आरोपी पर महिला के साथ जबरन अनाचार करने का आरोप है।

पुलिस जांच में महिला ने बताया कि 23 अगस्त 2026 की रात रमेश श्रीवास और उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठाया। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसे कार से रायगढ़ की ओर ले जाया गया। रायगढ़ पहुंचने के बाद अन्य लोग वहां से चले गए। जिसके बाद मुख्य आरोपी पर महिला के साथ जबरन अनाचार करने का आरोप है।

मुखबिर की सूचना पर चार आरोपी पकड़े गए
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में उनकी कथित भूमिका सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सिंह (36), प्रमोद श्रीवास (30), इंद्र कुमार धीवर (40) और उमेश यादव उर्फ भोलू (23) शामिल हैं। सभी आरोपी पामगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।

कार जब्त, आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस अब मामले में आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई कार्रवाई में पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी समेत थाना स्टाफ की भूमिका रही।

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 07 28T104516.854 11zon
Chhattisgarh

CG News: भारतीय सेना में होगी ‘बस्तर रेजिमेंट’ की स्थापना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय शर्मा को भेजा पत्र

July 28, 2026
image 49 8
Chhattisgarh

असम में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़िया समाज की बेटी ने रचा इतिहास, ज्योति ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

May 24, 2026
accident b8bbca
NewsChhattisgarh

Road Accident: छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे में महिला समेत 6 लोगों की मौत, जानिए कहां-कहां बरपा तेज रफ्तार का कहर…

May 12, 2025
cjp 1
Chhattisgarh

नीशू आजाद के पिता पर हमले का मामला गरमाया, CJP का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन; FIR और कार्रवाई की मांग

September 4, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?