Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
ChhattisgarhCrime

रायगढ़ में प्रोफेसर का सनसनीखेज अपहरण! चाकू दिखाकर बनाया बंधक, मोबाइल-पासवर्ड लेकर खाते से ट्रांसफर कराए ₹1 लाख

Woman Express
Last updated: October 8, 2026 2:54 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
apharaan vasuli
SHARE

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने प्रोफेसर को चाकू दिखाकर अगवा किया और आंखों पर पट्टी बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद मोबाइल, पासवर्ड और UPI से जुड़ी जानकारी हासिल कर उनके खाते से करीब 1 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी सुनील सारथी को हिरासत में लिया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

पुलिस के मुताबिक, प्रोफेसर रोज की तरह इवनिंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान चार आरोपियों ने मिलकर उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए चाकू दिखाया और आंखों पर पट्टी बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके मोबाइल और UPI की जानकारी लेकर जबरन रकम ट्रांसफर कराई गई।

पंडरीपानी से सकुशल कराया रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए भूपदेवपुर क्षेत्र के पंडरीपानी से प्रोफेसर को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। उन्हें सुरक्षित पुलिस के कब्जे में लाया गया।

चार आरोपियों ने मिलकर रची थी साजिश
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए चार आरोपियों ने मिलकर अपहरण और UPI के जरिए रकम हड़पने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने प्रोफेसर से चाकू की नोक पर मोबाइल, पासवर्ड और UPI संबंधी जानकारी हासिल की और इसके बाद करीब एक लाख रुपये एक महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए।

ट्रांसफर की गई पूरी रकम सुरक्षित
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाते में ट्रांसफर की गई पूरी रकम को सुरक्षित करा लिया है। मामले में एक आरोपी सुनील सारथी पुलिस की हिरासत में है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ अपहरण के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

cm sai
Chhattisgarh

रायपुर में CM साय की नशामुक्ति पदयात्रा, युवाओं से बोले- नशे से दूर रहकर गढ़ें विकसित छत्तीसगढ़

October 1, 2026
Untitled design 2026 08 14T142653.674 11zon
Chhattisgarh

नक्सलियों को ‘शहीद’ बताने वाले वीडियो पर बवाल! अरुण साव बोले- ‘दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत’

September 7, 2026
thag aarakshak
Chhattisgarh

मोबाइल चोरी कर आरक्षक के खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, साथी आरक्षक ही निकला साइबर ठग, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
webp 55 1
Chhattisgarh

शराब के लिए पैसे मांगे, आरक्षक ने किया इनकार तो टूट पड़े 5 बदमाश! रास्ते में रोककर पीटा, बाइक में भी की तोड़फोड़

September 15, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?