Advertisement Carousel

कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ? सौरभ चंद्राकर 8 दिन CBI की कस्टडी में, जानें पूरा मामला..

Woman Express
4 Min Read

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा के आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर लाने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को अवैध बताया और कहा कि सीबीआई ने गिरफ्तारी से जुड़े कोई भी अहम दस्तावेज नही दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई आज अलग स्टैंड ले रही है। वहीं, इस दौरान उन्होंने ईडी में दर्ज पीएमएलए के मामले में गिरफ्तारी का कर जिक्र किया है। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर की 8 दिन रिमांड को मंजूरी दे दी है। बता दें कि सौरभ चंद्राकर को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है।

सौरभ चंद्राकर 8 के दिन के रिमांड पर

मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद अब 12 नवंबर तक CBI पूछताछ करेगी। सौरभ चंद्राकर को दिल्ली ले जाया जाएगा और वहीं सीबीआई CCTV कैमरों के सामने पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उसे दिल्ली में रखा जाएगा और वहीं पूछताछा होगी। वहीं, कोर्ट में ईडी ने भी कस्टडी लेने का आवेदन पेश किया है।

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर सियासत

दूसरी ओर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद से छत्तीसगढ़ में जमकर सियासत हो रही है। पक्ष और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया, कहा कि इसके लिए CBI लगातार प्रयासरत थी, उम्मीद जताई कि बड़े खुलासे होंगे। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि, सियासी संरक्षण में चले ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के एक-एक दोषी को सजा तक पहुंचाया जाएगा।

पीएमओ से है महादेव सट्टा का लिंक: दीपक बैज

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज महादेव सट्टा ऐप को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महादेव सट्टा ऐप का मालिक शुभम सोनी है। सौरभ चंद्रकार और रवि उप्पल उसके नीचे काम करता था, इस बात का प्रचार खुद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया था। अपने बयान में पीसीसी चीफ ने पीएमओ भी लपेटा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि महादेव सट्टा ऐप का लिंक पीएमओ से है और पीएमओ के 3 लोगो के नाम इसमें आए थे।

क्या सीबीआई पीएमओ के अधिकारी से भी पूछताछ करेगी? दीपक बैज

दीपक बैज ने आगे कहा कि इसी मामले में गिरफ्तार विकास गर्ग बीजेपी का पदाधिकारी था। आज भी बीजेपी विधायक से लेकर दिल्ली तक महादेव सट्टा ऐप का पैसा जाता है। जबकि हमारी सरकार में 72 एफआईआर कराई गई थी और 500 से अधिक छापे मारे गए, समान जब्त किए गए। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि बीजेपी की तीन साल की सरकार में कितनी करवाई हुई? बताए सरकार। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को भी घेरते हुए कहा कि भाजपा के संरक्षण में ये ऐप आज भी चल रही है। महादेव ऐप ही नही दर्जनों नए ऐप भी चल रहे है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सीबीआई पीएमओ के अधिकारी से भी पूछताछ करेगी? क्या सौरभ के सामने प्रदीप मिश्रा, विकास गर्ग, पीएमओ अधिकारी को बिठाकर पूछताछ होगी?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *