Advertisement Carousel

वेज पिज्जा ऑर्डर किया, ओवन में दिखा नॉनवेज! रायपुर Domino’s को लेकर युवक ने उठाए सवाल

Woman Express
2 Min Read

Raipur News: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियों में युवक दावा कर रहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित डोमिनोज आउटलेट में वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे हैं. युवक ने वीडियो में नाराजगी जताई है. राजधानी का वीडियो होने के नाते ज्यादा लोग भी इस आउटलेट पर जाते हैं, जिसे देखकर लोगों में चिंता बढ़ गई है.

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 19 सितंबर को राजधानी के भाठागांव निवासी मृणाल पाठक अपने दोस्तों के साथ पिज्जा खाने के लिए रिंग रोड स्थित डोमिनोज आउटलेट पहुंचे थे. वहीं पहुंच उन्होंने वेज फार्महाउस पिज्जा ऑर्डर किया. जब पिज्जा बन रहा था तो मृणाल और दोस्तों की नजर ओवन पर गई. मृणाल का कहना है कि उन्होंने देखा कि कर्मचारियों द्वारा वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे थे.

मृणाल ने कर्मचारियों से बात भी की
मृणाल के मुताबिक, उन्होंने ये समस्या वहां के कर्मचारियों को जब बताई तो अपनी गलती मानने के बदले वे सफाई देने लगे. इसीलिए नाराज मृणाल ने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला. मृणाल ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को टैग करते हुए शिकायत की. उन्होंने कहा यह मेरा अधिकार है. मृणाल ने यह भी दावा किया कि, रायपुर के डॉमिनोज के अधिकतर आउटलेट में ऐसी हरकतें होती हैं.

image 5

स्वास्थ्य मंत्री से अपील की
वीडियो में मृणाल ने सवास्थ्य मंत्री को भी टैग किया है. मृणाल ने लीगल एक्शन की मांग भी की है. उन्होंने अपील की कि ऐसे आउटलेट्स कस्टमर्स को अंधेरे में रखते हैं. उन्होंने कहा कस्टमर्स को गुमराह करके कुछ बेचना न सिर्फ कानून के खिलाफ है बल्कि धर्म के भी खिलाफ है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *