Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

सरगुजा में जंगली हाथी की दर्दनाक मौत! जंगल में बिछे करंट की चपेट में आने की आशंका, वन विभाग जांच में जुटा

Woman Express
Last updated: October 1, 2026 11:37 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Wild elephant
SHARE

Surguja News: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र से जंगली हाथी की मौत का गंभीर मामला सामने आया है. अलकापुरी जंगल में एक जंगली हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना स्थल अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे से महज 500 मीटर अंदर है. माना जा रहा है कि फसलों को नुकसान से बचाने या जंगली जानवरों के शिकाऱ के लिये लगाए गए तरंगित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

करंट की चपटे में आने से हाथी की मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जंगल में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से हाथी की जान गई है. हाथी की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी और मैदानी अमला मौके पर पहुंचा हुआ है और घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है.

इलाके में 27 हाथियों का झुंड है
जानकारी के अनुसार, इलाके में कुल 27 हाथियों का का झुंड इलाके में विचरण कर रहा है. रात में दल घटना वाले जंगल में था इसी दौरान जंगली जानवरों को भगाने के लिए लगाए गए झटका सिस्टम वाले तार में फंस गया, तब उस तार में अवैध हुकिंग कर घरेलु बिजली का सप्लाई कर दिया गया था और इसी वजह से उसकी मौत हो गई. हालांकि इसकी जांच की जा रही है. दूसरी तरफ अब पोस्टमार्टम और जांच की प्रक्रिया चल रही है.

हालांकि दूसरी तरफ जंगल में करंट किसने और किस उद्देश्य से बिछाया था, इसकी भी जांच की जा रही है. वन विभाग द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले में जिम्मेदार लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल
जंगली हाथी की मौत से वन विभाग के सामने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल विभाग की जांच के बाद ही हाथी की मौत की पूरी वजह और करंट बिछाने वाले व्यक्ति या लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. बता दें कि 26 सितंबर को जशपुर के दुलदुला इलाके में करेंट लगने से ही हाथी की मौत हुईं थी.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Raipur 5 1
Chhattisgarh

महिलाओं की आरक्षित 12 सीटों पर पुरुषों की भर्ती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

September 3, 2026
image 2026 07 22T153526.127
ChhattisgarhCrime

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

July 22, 2026
shyam
NewsChhattisgarhPolitics

हिड़मा को लेकर छिड़ी सियासी जंग, स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व CM पर साधा निशाना

August 24, 2026
water1
NewsChhattisgarhTechWoman Empower 1

छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा इतिहास, देशभर में मिला पहला स्थान

September 3, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?