Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
ChhattisgarhCrime

थाने में हंगामा-तोड़फोड़ का आरोप, गिरफ्तारी से पहले ही फरार हुए BJYM नेता! रायपुर पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

Woman Express
Last updated: September 19, 2026 11:08 am
Woman Express
Share
2 Min Read
webp 2026 09 19T095340.955
SHARE

Raipur News: रायपुर के गुढ़ियारी थाना परिसर में हंगामा और कथित तोड़फोड़ का मामला अब गरमा रहा है. मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही द्विवेदी घर से फरार हो गया. इसके बाद से ही पुलिस शुभांकर की तलाश में जुटी हुई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

थाना परिसर में हंगामे का आरोप
मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में निर्धारित समय-सीमा के बाद डीजे बजाने से जुड़ा है. पुलिस की ओर से डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी और संबंधित व्यक्ति को थाने लाया गया था. इसी दौरान शुभांकर द्विवेदी थाने पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने कार्रवाई रोकने और डीजे संचालक को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाया.

विवाद बढ़ने पर तोड़फोड़ का आरोप
कार्रवाई को लेकर पुलिसकर्मियों और द्विवेदी के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया. आरोप है कि मामला हंगामे तक पहुंचने के बाद थाना परिसर में रखे कुछ सामान के साथ तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

TI से दुर्व्यवहार को लेकर भी मामला गरमाया
वहीं गुढ़ियारी थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी विवाद भी सामने आया था. इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को पत्र सौंपा है. संघ ने घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

साहू संघ ने उठाया गिरफ्तारी का मुद्दा
साहू संघ ने एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं. संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है. साथ ही पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 06 01T075937.975 11zon
Chhattisgarh

CG News: ‘कलेक्टर-SP को साफ-साफ बता देना चाहता हूं …’, बेमेतरा में मुख्यमंत्री के सामने जिला प्रशासन पर भड़के विधानससभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

June 1, 2026
EV scooter fire 1
Chhattisgarh

चार्जिंग पूरी हुई, स्कूटर बाहर निकाला और अचानक धुआं उठा! देखते ही देखते 10 मिनट में E-Scooter जलकर खाक

September 16, 2026
bjpp
Chhattisgarh

CG BJP संगठन में बड़ा अपडेट! युवा से लेकर किसान और महिला मोर्चा तक, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

September 1, 2026
son nadi
Chhattisgarh

नदी की रेत उगलती है सोना! छत्तीसगढ़ का वो गांव जहां छलनी लेकर खजाना ढूंढने निकलते हैं लोग

August 1, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?