Advertisement Carousel

शादी के महज 9 महीने बाद उजड़ा सुहाग, 9 माह की गर्भवती करिश्मा की मौत; दहेज प्रताड़ना की शिकायत

Woman Express
2 Min Read

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका करिश्मा राय ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी के कुछ महीने बाद ही शुरू हुई दहेज प्रताड़ना
मृतिका करिश्मा राय का विवाह इसी साल फरवरी महीने में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ PV-39 इंद्रप्रस्थ निवासी राजेश राय से हुआ था। परिजनों का आरोप है कि, शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। उनका कहना है कि, कई बार समझाइश देने के बावजूद करिश्मा को कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था।

9 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
परिजनों के मुताबिक, बीते दिन करिश्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 9 माह की गर्भवती करिश्मा की मौत से मायके पक्ष में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने पति राजेश राय और उसकी मां को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
मृतिका के परिजनों का कहना है कि, उन्होंने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पहले भी प्रयास किए थे, लेकिन परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ। अब वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *